जलवायु की पुकार कार्यक्रम के अंतर्गत इस अंतिम प्रोमों में हम जानेंगे कि हमने जलवायु से सम्बंधित अनेक बातें की हैं और जानकारियों पर विचार भी किया है

जलवायु की पुकार [ एक नए सफर का अंत ] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे की कैसे दुनिया भर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ रहा है ।

बिहार राज्य के सिवान जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से अमन श्रीवास्तव ने मोनू महाराज से बातचीत किया। मोनू महाराज ने बताया की बहुत ज्यादा पेड़ पौधे कट जाने के कारन समस्या हो गयी है। इसमें युवाओ और प्रशासन को आगे बढ़कर आना चाहियें। इन्होने बताया की बारिश हो नहीं रही है जिससे किसान बहुत परेशान हैं और मोटर चलाकर अपने खेतो में काम कर रहें हैं। इस तरह से जलवायु परिवर्तन का प्रभाव लोगो के स्वास्थ और आजीविका पर पड़ रहा है

जलवायु की पुकार [श्रोताओं की सरगम] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे अलग अलग लोगों के योगदान के बारे में की कैसे पर्यावरण के समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

बिहार राज्य के सिवान जिला से अमन श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता साहिल से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण है पेड़ो की कटाई। उन्होंने बताया कि वे लोगों को जागरूक करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाये

जलवायु की पुकार [क्लाइमेट वॉयसेस हैंडबुक] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे बच्चो को पर्यावरण के बारे में शिक्षा देना, प्लास्टिक कचरा का सही निपटान करना और बच्चो को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभाव के बारे में सीखना क्यों जरुरी है?

जलवायु की पुकार [छोटे कदम, बड़ा परिवर्तन ] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे  बिजली बचाना,कचरा का सही निपटान करना और पानी का कम उपयोग करना हमारे पर्यावरण के लिए क्यों जरुरी है ?

बिहार राज्य के सिवान जिला से राहुल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से चल रहे कार्यक्रम जलवायु परिवर्तन को लेकर वरिष्ठ पत्रकार अमन कुमार से साक्षात्कार किया। जिसमे अमन कुमार ने बताया कि हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपने आस पास पेड़ पौंधे लगाने चाहिए। जिससे की हमारा स्वास्थ्य सही रहेगा और साथ ही इस पर हमारे सरकार का भी ध्यान रहना चाहिए

बिहार राज्य के सिवान जिला से हमारी एक संवाददाता अम्बे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शांति कुमारी से बातचीत किया उन्होंने बताया कि पेड़-पौधों के कमी के कारण वातावरण में गर्मी बढ़ रही है जिससे जल-वायु में परिवर्तन हो रहा है।

बिहार राज्य के सिवान जिला के मारकन से मोबाइल वाणी के माध्यम से रोहित ने सतेंद्र कुमार से बातचीत किया। सतेंद्र ने बताया की बारिश नहीं होने से फसल नहीं बो पा रहें हैं। समय नुसार बारिश नहीं होने से फसल सही नहीं हो पायेगा। इसलिए सरकार से चाहते हैं की इसपर ध्यान दे और यदि फसल सही नहीं होता है तो किसानो को मुवाजा मिले और डीजल में भी सब्सिडी दे