सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दरमियान एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान भागर गांव निवास टुनटुन राम के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के अस्पताल में दिखाया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।

लोकसभा चुनाव को लेकर सिसवन में मजिस्ट्रेट की निगरानी में चला वाहन चेकिंग अभियान। सिसवन थाना क्षेत्र के जयी छपरा के समीप छपरा सिवान मुख्य बॉर्डर पर लोकसभा चुनाव को लेकर मजिस्ट्रेट की निगरानी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।जहां दोपहिया चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दरमियान गाड़ियों के कागजों में त्रुटि पाए जाने पर ₹1500 के चालान काटे गए।

बिहार राज्य के सिवान जिला से सचिदानंद मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि सिसवन प्रखंड के प्रखंड कार्यालय में सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार के अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सेक्टर पदाधिकारी की बैठक हुई।बैठक के दौरान बूथों पर मूलभूत सुविधाओं के विषय में जानकारी ली गई।वहीं चुनाव से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्देश भी बैठक के दौरान दिए गए।

बिहार राज्य के सिवान जिला के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत के पचभिंडा चंवर में शनिवार को खेतों में लगे गेहूं की फसल मे आग लग गई. देखते ही देखते आग से करीब 15 बीघा से अधिक क्षेत्र में लगे गेहूं के फसल जलकर राख हो गए. आग लगने की सूचना जैसे ही किसानों को मिली. किसान दौड़ते हुए खेत पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का कोशिश करने लगे, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि किसानों की कुछ नहीं चली.आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय सीओ और अग्निशमन विभाग को दी गई.सूचना मिलते ही सीओ पंकज कुमार और अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

बिहार राज्य के सिवान जिला के सिसवन थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बघौना गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बघौना गांव निवासी सुनील नट के रूप में हुई है।सुनील नट पर देशी शराब खरीद बिक्री करने का आरोप है। पुलिस द्वारा उसे सिवान जेल भेज दिया गया।

सिसवन सिवान।सिसवन थाना क्षेत्र के सुगहि गांव में मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सुगहि गाव निवासी बृजमोहन ठाकुर की पत्नी मुनी देवी के रूप में हुआ है।घायल अवस्था में उसे सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई ।

सिसवन सिवान।सिसवन प्रखण्ड के जई छपरा गांव के गंगा राम ब्रह्मस्थान पर चल रहे विष्णु महायज्ञ श्री राम कथा सुनने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है वही समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। इस यज्ञ मे आये दिन हजारो भक्त पूजा अर्चना करने आ रहे है। इस यज्ञ के प्रवचन कर्ता पूज्य श्री क्रांतिकारी नागा बाबा जी के मधुर वाणी से हो रहे प्रवचन मे हजारो भक्त शामिल हो रहे है। पूज्य श्री क्रांतिकारी नागा बाबा ने अपने कथा प्रवचन के दौरान राम और लक्ष्मण की शिक्षा बारे में बताए की वशिष्ठ मुनि राम और लक्ष्मण को शिक्षा देते समय बताएं कि योग्य से सारी सिद्धियां मिल जाती है। क्योंकि मन ही इस दुनिया में सबसे शक्तिशाली है।वही मनुष्य के वंदन और मोक्ष का कारण होता है।वही पाप और पुण्य का कर्ता है।और उसने ये भी बताएं कि पाप क्या है और पूर्ण क्या है। किसी जीव का दुख दूर करना उसे सुख पहुंचाना उसे प्रेम करना यही पूर्ण है यही धर्म है। और किसी को पीड़ा देना किसी का मन दुखाना यही आधर्म है यही पाप है। प्रेम ही पुण्य है।घृणा ही पाप है।इन्हीं पाप पुण्य में योनि दूसरे योनि में जन्म लेता और मारता और जन्म लेता रहता है। क्रांतिकारी नागा बाबा ने बताया कि जन्म और मरण क्या होता है प्राण जब किसी शरीर में आता है तो उसे जन्म कहते हैं और वह उसे शरीर को छोड़कर किसी और स्थान पर चला जाता है। तो उसे मरण कहते हैं। असल में केवल शरीर मरता है। आत्मा नहीं मरती हमारे अंदर जो जीवित है वह जीव आत्मा है हम सब जीव आत्मा है ज्योति कणों की तरह समय के अनंत लहरों पर बहते चले जा रहे हैं। असल में हर जीव आत्मा इस अनंत पथ पर अकेले ही सफर करती है रास्ते में दीपों की तरह कई धरतियां कई लोक आते हैं जहां हम सब जन्म लेते हैं ।जहां जन्म लेकर हम दूसरे जीवों के साथ मिलने बिछड़ने और दोस्ती दुश्मनी का खेल खेलते हैं फिर एक दिन वहां का शरीर भी छोड़कर हम समय के लहरों पर फिर से अकेले ही आगे चल देते हैं। बिछड़ने वालों का मोह थोड़ी दूर तक पीछा करता है। परंतु जीव तो नए-नए रूप धरण कर लेता है। नया जन्म होने तक वह कई नए-नए लोगों के बीच नए-नए रूपों में अकेला ही भटकता रहता है। इस अवसर पर पीठाधिपति पूज्य सरकार जी द्वारा कथावाचक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मौके पर डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, एम एस ई पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह,मुन्ना कुमार यादव, भोलू कुमार, विश्वजीत पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, विनय पाण्डेय, सत्यनंद पाण्डेय, अवधेश राम, अमित शर्मा, सत्यजीत कुमार पाण्डेय, स्वामी नाथ यादव, समाज सेवी बसंत कुमार चौबे, पूर्व मुखिया पति जयप्रकाश महतो सहित अन्य गणमान्य श्रद्धालु मौजूद रहें।

सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर सभागार में सोमवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कोषांग पदाधिकारियों के साथ बीडीओ ने बैठक की। बैठक के दौरान बीडीओ ने कई निर्देश दिए।बीडीओ राजेश कुमार ने कहा कि आदर्श आचार संहिता को हर हाल में पालन किया जाय।उन्होंने कहा कि विभाग के कार्यों को निष्पादन करने के साथ- साथ चुनाव की तैयारी को लेकर मिले गाइडलाइंस को हर हाल में लागू करना है।

बिहार राज्य के सिवान जिला के सिसवन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर फलों की दुकानों पर छठ व्रत को लेकर उमड़ी भीड़।सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ लोगों द्वारा छठ व्रत किया जाता है।वही छठ व्रत को लेकर फलों की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है लोगों द्वारा छठ व्रत को लेकर फलों की खरीदारी की जा रही है।

बिहार राज्य के सिवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में हुई मारपीट की घटना में मनक यादव व उनकी पत्नी लीलावती देवी घायल हो गई। चारों घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। घायलों ने इसकी सूचना थाने को दी है।