आंदर प्रखंड के ग्राम पडेजी गांव स्थित पोखरा में नवनिर्मित छठ घाट का जिला पार्षद मंजू देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जिला पार्षद ने बताया कि 7 लाख 49 हजार 500 रुपए की लागत से बना है। जिला पार्षद मंजू देवी ने कहा कि पोखरा पर घाट बनने से पडेजी गांव के सभी जाति वर्ग के समुदाय के सम्मान में बिकास हुआ है, पोखरा में उतरने और चढ़ने की समस्या समाधान हुआ है।मेरा उद्देश्य है कि क्षेत्र के सभी गांवों में बिकास कार्य किया जाए ।वही माले नेता पुर्व जिला पार्षद योगेन्द्र यादव ने कहा कि क्षेत्र संख्या 10 के सभी पंचायतों में बिकास कार्य हो रहा है। वह इस मौके पर माले प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर ने कहा कि मणीपुर में महिलाओं को नंगा कर देश को शर्मशार किया जा रहा है। इस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए मौके पर उपस्थित दिनानाथ राम, चंद्रमा राम श्रीराम पासवान रामबाबू राम अर्जुन राम, दिनेश यादव शिवजी यादव मुन्नी देवी चन्द्रभूषण यादव रामापति देवी मंजू देवी तेतरा देवी कबूतरा देवी लालजी यादव मुसाफिर यादव सैकड़ों लोगों ने शामिल हुए।