राज्य का घोर नक्सल प्रभावित जिला चतरा पलामू बॉर्डर पर सुबह नक्सल विरोधी अभियान पर निकली चतरा पुलिस, सीआरपीएफ और जगुआर की संयुक्त टीम के जवानों का प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 15 लाख के इनामी प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के रीजनल कमांडर आक्रमण गंझू और 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर शशिकांत उर्फ आरिफ का हथियारबंद दस्ता इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में चतरा-पलामू बॉर्डर पर भ्रमणशील है। इसके बाद चतरा पुलिस, सीआरपीएफ 190 बटालियन और झारखंड जगुआर के अधिकारियों और जवानों की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। अभियान के दौरान ही अनगड़ा-केदल के बीच भैंसमारा जंगल में सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी । इसके बाद कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी तत्परता से मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। एसपी ने बताया कि खुद पर पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस से लूटा गया एक 315 बोर का थ्री नॉट थ्री रायफल, एक अमेरिकन सिंगल शॉट, एक देशी बंदूक,2 किलो बारूद,10 पिट्ठू बैग, दवाई,मोबाइल व चार्जर समेत दैनिक उपयोग के सामान और नक्सली लिटरेचर बरामद किया गया है। खबर में बताया जा रहा है कि कुछ नक्शलियों को गोली लगी है जिन्हे उनके नक्सली साथी घायल अवस्था में अपने साथ ले गए हैं। पुलिस उसकी छान बिन कर रही है।

टंडवा प्रखंड में मीनाक्षी नेत्रालय के संचालक डॉ अभिषेक सिंह के सौजन्य से सराढू गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। गांव में पहुँचने पर ग्रामीणों ने डॉ अभिषेक का भव्य तरीके से स्वागत किया।आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न रोगों से जुड़े ढाई सौ मरीजों को निशुल्क इलाज कर उन्हें दवाइयां दी गई।मौके पर आयोजित मानव जीवन का ज्ञान दर्शन आध्यात्म व राजनीति परिचर्चा में डॉ अभिषेक युवाओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आपकी पहचान आपकी संस्कृति है जिसे हमें जिंदा रखना है।जहाँ बुद्धिमता ज्ञान दूरदर्शिता नही वहाँ का भविष्य अंधकार में चला जाएगा।मौके पर रबिन्द्र सिंह इंद्रजीत सिंह बनारस सिंह मंगलदेव यादव राममणि सिंह रौशन अंसारी अरुण महतो शंकर प्रजापति समेत भारी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के चतरा ज़िला के मरगड़ा पंचायत के सेकटा ग्राम से हमारे श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सेकटा ग्राम में बिजली नहीं है जिस कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध खनन विभाग चतरा सख्त।जिले में लगातार चलाया जा रहा हैं छापेमारी अभियान। खान निरीक्षक राजेश हंसदा ने बताया कि जिले भर में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध जिला स्तरीय टास्क फोर्स, अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स व अंचल स्तरीय टीम द्वारा छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। किसी भी सूरत में अवैध खनन में संलिप्त लोगों को बख्सा नहीं जाएगा। शनिवार को सदर थानांतर्गत चतरा क्षेत्र अंतर्गत जोरी मुख्य मार्ग संघरी घाटी पुल के पास दो बालू लोड ट्रैक्टर वाहोनो को पुलिस केन्द्र बल के सहयोग से पकड़ा गया।ल दोनो ट्रेक्टर में 100-100 सीएफटी बालू लोड पाया गया। पकड़े गए दो ट्रैक्टर में से एक ट्रैक्टर का निबंधन और डाला नंबर अंकित नहीं है। वाहन चालक अरुण कुमार भुईयां एवं दिलीप भुईयां दोनो चालको को सदर थाना चतरा को सुपूर्द कर दिया गया।और दोनो खनिज लोड वाहनों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में श्रीराम जन्मभूमि से आए पूजित अक्षत , पत्रक व दीये का वितरण किया गया। यह वितरण भव्य शोभा यात्रा के साथ महावीर मंदिर प्रतापपुर से प्रारंभ किया गया जो पूरे प्रतापपुर नगर का भ्रमण कर लोगों से 22 जनवरी को हर घर में दीप प्रज्वलित करने का भी आग्रह किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ,चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान के द्वारा घर-घर जाकर लोगों के बीच पूजित अक्षत, पत्रक व दिए का वितरण किया गया ।

नमस्कार दोस्तों मैं राज चतरा जिला मोबाइल वाणी में आपका एक बार फिर से स्वागत करता हूं दोस्तो मैं बता दू की चतरा जिले के टंडवा प्रखंड के पिपरवार छेत्र के सपही नदी में इन दिनों दर्जनों की संख्या में चार पहिया वाहनों को नदी में खड़ा कर के धोई जा रही है जिसके वजह से यह नदी पूरी तरीके से दूषित हो रही है। और सबसे विडंबना की बात तो यह है की इसी नदी का पानी यहां कार्यरत मजदूरों के साथ साथ यहां रह रहे ग्रामीणों  को भी घरों में सप्लाई की जा रही है जिसे पी कर लगातार लोग बीमार पड़ रहे है । साथियों मैं इसकी जानकारी सीसीएल के अधिकारियों को जिसमे यहां के सिक्योरिटी ऑफिसर और जीएम को प्रूफ के तौर पर वहानो की सफाई करते फोटो  मोबाइल वाणी के माध्यम से दे दिया है । और उनका कहना है की जल्द है नदी में प्रवेश कर रहे वाहनों  के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी और साथ ही नदी में प्रवेश कर रहे रास्ते को भी बंद कर दिया दिया जायेगा

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी मानिंदर भगत द्वारा जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी गई। उक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अबुआ आवास, स्वास्थ्य, बृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड,समुदाय भवन बनवाने समेत अन्य मामले शामिल थे।