उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 42 वर्षीय कलीम अहमद मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महिलाओं को माता पिता की संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए जिससे वो अपना जीवन यापन कर सके। अगर आगे चल कर शादी के बाद पति पत्नी में अलगाव हो जाए या तलाक की स्थिति आ जाए तो ऐसे में महिलाओं के लिए संपत्ति का रहना फायदेमंद रहेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से मोबाइल वाणी के माध्यम से संवाददाता रमजान अली कहते हैं कि लोगों की राय है कि अगर पिता की सम्पति में महिलाओं को अगर बराबर का हक देने का मतलब है महिला का अपने मायके वालों से विवाद होना। इसलिए बेहतर होगा की महिला की शादी जिस घर में हुई है। उसे वहीं पर हक अधिकार मिले

उत्तर प्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से मोबाइल वाणी के माध्यम से 40 वर्षीय बशीर अहमद कहते हैं कि माता पिता की सम्पति में महिलाओं का भी हक़ बनता है। शादी होने के बाद वो अपने घर चली जाती है। लेकिन किसी कारण से अगर महिला अपने ससुराल में नहीं रह पाती है,तो वो अपने मायके लौट आती है। ऐसी परिस्थिति में महिलाओं को अपने देख - भाल के लिए पैसों की आवश्यकता होती है। उनके माता पिता की संपत्ति में कुछ न कुछ हिस्सा मिलने पर वो अपना ध्यान रख सकती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली मोबाइल वाणी के माध्यम से महक से बातचीत हुई।महक कहती है कि माता पिता के संपत्ति में लड़कियों को भी हिस्सा मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से मोहम्मद आरिफ मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि समाज में यह सवाल उठता है कि महिलाओं को माता पिता के संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए या नहीं। पर इनके अनुसार महिलाओं को संपत्ति में एक बटा तीन हिस्सा मिलना चाहिए ताकि वो भी अपना जीवन यापन अच्छे से व्यतीत कर सके।

उत्तर प्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से मोबाइल वाणी के माध्यम से संवाददाता रमजान अली कहते हैं कि महिलाओं को जमीन पर हक मायके में नहीं ले कर के ससुराल में लेना चाहिए। इससे महिला के मायके के संबन्धों में कोई खटास नहीं आएगी। कुछ लोगों का यह भी मानना है की महिलाओं को पुरुषों के समान ही जमीन और संपत्ति में अधिकार दिया जाना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से दीपक मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि किशोरावस्था की उम्र क्या होती है ?

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से दीपक मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि क्या किशोरावस्था में परिवार के साथ रहना जरुरी है ?

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अनीता दुबे मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहती है कि क्या अवसाद वयस्कों के करियर को प्रभावित कर सकता है ?

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अनीता दुबे मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहती है कि क्या शराब के सेवन से जुड़ी मानसिक समस्याओं के लिए कोई हेल्पलाइन हैं ?