उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अशोक से हुई। अशोक यह बताना चाहते है कि महिला को जमीन पर अधिकार नहीं मिलना चाहिए , क्योंकि वह अधिकार का गलत उपयोग कर सकती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राकेश से हुई। राकेश यह बताना चाहते है कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलेगा तो वह सशक्त बनेगी। अपने बच्चों को अच्छे से पालन - पोषण करेंगी। वह अपने जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कमल हसनसे हुई। कमल हसन यह बताना चाहते है कि महिला के नाम से जमीन होना चाहिए। महिलाओं को भी पुरुषों के सामान अधिकार मिलना चाहिए। उनको समानता का अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ति जिला से मोहम्मद आरिफ ने मोबाइल वाणी वाणी के माध्यम से मोहम्मद आसिफ से बातचीत किया। बातचीत के दौरान आसिफ ने बताया कि ग्रामीण स्तर से या जिला स्तर से महिलाओं के लिए साक्षरता अभियान चलाना चाहिए। जो महिलाएं शिक्षित नहीं है उन्हें शिक्षा प्रदान की जाए साथ ही महिलाओं को जागरूक भी किया जाना चाहिए। इन सभी काम के लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाने चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ति जिला से मोहम्मद आरिफ ने मोबाइल वाणी वाणी के माध्यम से साजिद से बातचीत किया। बातचीत के दौरान साजिद ने बताया कि महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करना बहुत जरूरी है और स्वास्थ्य के प्रति भी महिलाओं को जागरूक करना बहुत आवश्यक है। क्युकी महिलाएं घर परिवार चलाती हैं इसलिए उन्हें जागरूक होना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से बातचीत किया। बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित करना चाहिए। महिलाएं शिक्षित होंगी तो सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। ग्रामीण इलाकों में लड़कियों को 10वी, 12वी के बाद शिक्षा नहीं दी जाती है। उच्च शिक्षा देने के बजाय लड़कियों की शादी कर दी जाती है।ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की कमी का एक कारण विद्यालय का दूर होना भी है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से बातचीत किया। बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में लड़कियों को 10वी, 12वी के बाद शिक्षा नहीं दी जाती है। उच्च शिक्षा देने के बजाय लड़कियों की शादी कर दी जाती है।ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की कमी का एक कारण विद्यालय का दूर होना भी है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से वजीर अहमद से हुई। वजीर अहमद यह बताना चाहते है कि बच्चियों को पढ़ाई में परेशानी आ रही है। अगर सरकार द्वारा घर के नज़दीक में कहीं स्कूल और कॉलेज बनवा दिया जाए तो इससे बहुत फ़ायदा होगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कृष्ण प्रताप प्रेमचंद से हुई।कृष्ण प्रताप प्रेमचंद कहते है कि समाज में जागरूकता की कमी के कारण महिला शिक्षा में बाधा है। पुरुष प्रधान देश में महिला को पढ़ाया नहीं जाता है। अगर लोग जागरूक हो कर लड़कियों को पढ़ाए तो समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। महिला सशक्त होगी ,समाज में महिला पुरुषों के साथ कन्धा से कन्धा मिला कर चलेगी। रोजगार करेगी तो वो अपने स्वास्थ्य की देखरेख अच्छे से कर पाएंगी। महिला शिक्षित होगी तो समय से अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर इलाज करवा पाएगी । शिक्षा ही ऐसा साधन है जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा ,आर्थिक दशा सुधरेगी और समाज में सकारात्मक बदलाव होगा। भारत सरकार या राज्य सरकार का सिलेबस में कानूनी शिक्षा को शामिल किया जाए ,जगह जगह नुकड़ नाटक,प्रखंड ,जिला स्तर में महिला जागरूकता को लेकर कार्यक्रम चलाया जाना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रधान संतराम से हुई। ये कहते है कि कानूनी साक्षरता के बारे में महिलाओं को जानकारी देने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए जिससे महिलाएँ अपने अधिकार के बारे में जाने साथ ही यह भी बताना चाहिए कि कहाँ संपर्क कर के वो अपने अधिकार को प्राप्त कर सके। शिक्षा के दौरान कानूनी अधिकार की जानकारी देनी चाहिए जिससे वो अपना अधिकार आसानी से ले सके