उत्तप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से अरविन्द श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद रिज़वान से बातचीत किया। बातचीत के दौरान मोहम्मद रिज़वान ने बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर अपनी जमीन अपना अधिकार कार्यक्रम सुना और यह कार्यक्रम उन्हें बहुत अच्छा लगा। साथ ही इस कार्यक्रम से प्रेरित हो कर वे भी अपनी बेटियों को संपत्ति में बराबर का अधिकार देना चाहते हैं।
