उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से अरविन्द श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अखिलेश श्रीवास्तव से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ख़ास कदम उठाने जरूरी है। आज के समय में घर से बाहर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को समाज में बुरी नज़र से देखा जाता है। महिलाओं को पूरा अधिकार है कि वे नौकरी करें और हर क्षेत्र में आगे बढ़े। साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं दिया जाता है, लेकिन कानून महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार दिया है