उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से संस्कृति श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारा देश दिन-प्रतिदिन पूरी दुनिया में विज्ञान व तकनिकी में आगे बढ़ रहा हैं। हर दिन नए आविष्कार हो रहे हैं, कुछ नई चीजें आ रही हैं, घर बनाने के नए तरीके, कमरों से लेकर इंसान तक सब कुछ। हर दिन नए-नए नवाचार किए जा रहे हैं। जहां हम बात करते हैं कि हमारा देश और दुनिया हमेशा हर दिन आगे बढ़ रही है। हम अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ रहे हैं, हम शिक्षा नीति में भी आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन हम महिलाओं की सुरक्षा में पीछे रह जाते हैं। अगर हमें देश को आगे लेकर जाना है तो महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा बहुत जरूरी है। महिलाओं को घर से बाहर निकलने के लिए किसी का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे समय में हमें बेटियों को सशक्त बनाना बहुत जरूरी है। उनका मनोबल मजबूत बनाएँ, सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें यह महसूस न हो कि वे कमजोर हैं।