उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शशांक मिश्रा से हुई। शशांक मिश्रा यह बताना चाहते है कि महिला इस समय बहुत आगे जा रही है। ऐसा नहीं है कि जो पुरुष कर सकते है वह महिला नहीं कर सकती है। महिला का योगदान हमारे देश के लिए बहुत अच्छा साबित हो रहा है। महिला जो बेरोजगार है उनके लिए रोजगार का अवसर हमेशा खुला रहता है। अगर उनकी पढ़ाई में कड़ी मेहनत और लगन है तो उनके लिए हर वैकेंसी जिस तरह पुरुषों के लिए होता है उसी तरह महिलाओं के लिए भी हमारी सरकार द्वारा निर्धारित कराया गया है, और जो महिला पढ़ने में कमजोर है वह अपने मेहनत के बल से आगे बढ़ रही है , जैसे सिलाई करती है। सरकार महिलाओं के लिए समूह बनाये हुए है उसमे महिलाओं को कड़ी मेहनत करनी चाहिए।