भीषण ठंड और शीत लहर का कहर 22 जनवरी तक स्कूलों की हुई छुट्टी दिल से ठंड को देखते हुए लगातार स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई जा रही है कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी 22 जनवरी तक हो गई है इस बारे में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है भिषण ठंड का कहर जारी है गलन और शीतलहरी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है ऐसे में स्कूलों की छुट्टी लगातार बढ़ाई जा रही है जिलों में स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद करने का आदेश अधिकारियों ने जारी कर दिया है 21 को रविवार और 22 को राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर पहले से स्कूलों में छुट्टी है ऐसे में अगर मौसम ठीक रहा तो 23 जनवरी से खुल सकेंगे तेज बर्फीली हवाओं के तेवर बेहद तल्ख रहे लगातार कम तापमान अधिक नमी और तेज बर्फीली हवाओं ने शरीर को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है इससे जीव जंतुओं के लिए लगातार सतर्कता की जरूरत है जब तक तापमान सामान्य नहीं हो जाता तब तक इस सर्दी का प्रभाव शरीर पर बना रहेगा
