बृहस्पतिवार की रात थाना क्षेत्र के खुशहालगंज ग्राम पंचायत में दो घरों के सामने बधी बकरियों को अज्ञात चोर उठा ले गए। परिजन तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। खुशहालगंज ग्राम पंचायत के मोहम्मद अनीस ने बताया रोजाना की भांति घर के सामने घास फूस की बनी झोपड़ी में बकरियां बांध दी थी करीब 1:00 बजे के निकट स्कॉर्पियो गाड़ी से दो लोग बकरियों को लादतें दिखे, लेकिन जब तक उनके पास पहुंचा वह बकरियों को लेकर भाग निकले। वहीं इसी ग्राम पंचायत के असालत के घर के सामने बधी दो बकरियों को भी खोल ले गए हैं। थाना अध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया मामला संज्ञान में है छानबीन की जा रही है।
