मनबढो ने तोड दी निर्माणाधीन दिव्यांग शौचालय की दीवाल दुबौलिया थाना क्षेत्र के नरायनपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत गौहनिया गांव मे स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर मे निर्माणाधीन दिव्यांग शौचालय की दीवाल को अज्ञात मनबढो ने बीतीरात तोड़कर गिरा दिया है। मामले मे ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान शोभा देवी ने दुबौलिया पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात मनबढो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है।
