दुबौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले 45 वर्षीय अधेड़ का पैर जंगली सुअर को मारने के लिए रखे गये हथगोले पर पड़ गया जिससे तेज धमाके के साथ पैर का अगला हिस्सा उड़ गया।‌परिजनो‌ द्वारा अयोध्या में निजी अस्पताल में ले गये जहां पर घायल का इलाज चल‌रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चन्दहा गांव निवासी सोहरत अली 45 वर्ष बुधवार की सुबह करीब छः बजे गांव की सड़क पर रोज की भांति मार्निंग वॉक पर निकले थे की बीच रास्ते पर पुआल के नीचे छिपा कर जंगली सुअर को मारने के लिए रखे गोले पर अचानक बाया पैर पड़ गया जिससे तेज धमाके के साथ पैर का पंजा सहित लोथड़ा बन गया। तेज धमाके की आवाज सुन आस पास के लोग पहुंचे। घायल को परिज