मज़दूरों को सही से मज़दूरी नहीं मिलने पर उन्हें समस्या होती है। सरकार को इन समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए ताकि मज़दूरी की रोजी रोटी पर संकट न उत्पन्न हो
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से पूजा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बलरामपुर में गर्मी बहुत है। लोग भीषण गर्मी से परेशान है। जनता ही नहीं पशु पक्षी भी गर्मी से बेहाल है। फसल भी सूख जा रहा है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि महिलाओं का शोषण भारत में शुरू से होती आ रही है।महिलाओं को आज भी आज़ादी नहीं मिल रही है। महिलाएँ किसी न किसी के अधीन में रहना पड़ता है। इसका मुख्य कारण है गरीबी और अशिक्षा
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि भारत की पर्यावरणीय समस्याओं में विभिन्न प्राकृतिक खतरे, विशेष रूप से चक्रवात और वार्षिक मानसून बाढ़, जनसंख्या वृद्धि, बढ़ती हुई व्यक्तिगत खपत, औद्योगीकरण, ढांचागत विकास, घटिया कृषि पद्धतियां और संसाधनों का असमान वितरण हैं और इनके कारण भारत के प्राकृतिक वातावरण में अत्यधिक मानवीय परिवर्तन हो रहा है। 1947 से 2002 के बीच, पानी की औसत वार्षिक उपलब्धता प्रति व्यक्ति 70% कम होकर 1822 घन मीटर रह गयी है तथा भूगर्भ जल का अत्यधिक दोहन हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश में एक समस्या का रूप ले चुका है।देश भर के वनों के लगभग आधे मध्य प्रदेश (20.7%) और पूर्वोत्तर के सात प्रदेशों (25.7%) में पाए जाते हैं; इनमें से पूर्वोत्तर राज्यों के वन तेजी से नष्ट हो रहे हैं। वनों की कटाई ईंधन के लिए लकड़ी और कृषि भूमि के विस्तार के लिए हो रही है। यह प्रचलन औद्योगिक और मोटर वाहन प्रदूषण के साथ मिल कर वातावरण का तापमान बढ़ा देता है जिसकी वजह से वर्षण का स्वरुप बदल जाता है और अकाल की आवृत्ति बढ़ जाती है।
महिलाओं के स्वास्थ्य पर लोगों के विचारों में असमानता, जो दोनों लिंगों को भी प्रभावित करती है, लेकिन आंकड़ों के आधार पर, यदि आंकड़ों से पता चलता है कि विश्व स्तर पर, जन्म के समय लड़कियों की जीवित रहने की दर अधिक है, लेकिन साथ ही उनका विकास भी विषम है। लेकिन भारत एकमात्र बड़ा देश है जहाँ लड़कियों की मृत्यु दर लड़कों की तुलना में अधिक है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बच्चे आगे बढ़ने की सोच रखते है लेकिन लैंगिक असमानता के कारण वो मुकाम हासिल नहीं कर पाता जिसे वो पाने में सक्ष्म है। बच्चों का अधिकार छीन लिया जाता है। लड़कियों और लड़कों के बीच न केवल घर में बल्कि हर जगह लिंग के आधार पर भेदभाव किया जाता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से श्रीदेवी सोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पानी की कमी की समस्या बद से बदतर होती जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में पचहत्तर प्रतिशत से अधिक लोग पानी की कमी की समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि विश्व जल दिवस केवल जल संरक्षण के बारे में नहीं है, बल्कि यह स्वच्छ पेयजल और संबंधित खेलों की अनुपलब्धता के बारे में जागरूकता बढ़ाने का भी दिन है। समस्याओं को जानने के बावजूद देश की बड़ी आबादी जल संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं रही है, जहां लोगों को मुश्किल से पानी मिलता है, लोग पानी के महत्व को नहीं समझ रहे हैं
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
