उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से दीपांशु जयसवाल , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उनको प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ नहीं मिला है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से दीपांशु जयसवाल , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उनको सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला रहा है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के हरैया सतगढ़वा प्रखंड से वीर बहादुर की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवम कुमार वर्मा से हुई। ये कहते है कि महिलाओं को जमीनी अधिकार नहीं मिलना चाहिए। महिलाओं पर विश्वास नहीं है ,जमीन अधिकार रहने पर वो किसी और के साथ रिश्ते में आ सकती है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से पूजा यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नाहन बाबू यादव से हुई। नाहन बाबू यादव यह बताना चाहते है कि महिला को जमीन पर अधिकार नहीं देना चाहिए। अधिकार देने पर उनकी हुकूमत चलती है।
उत्तप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम पाल शर्मा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके पैतृक संपत्ति में शादी से पहले अधिकार मिलना चाहिए। शादी के बाद महिला का अधिकार उसके ससुराल में होता है, पैतृक संपत्ति में नहीं
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से राजाबाबू मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विशाल मिश्रा से हुई। ये कहते है कि पिता की संपत्ति में बेटी को अधिकार नहीं मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने रंजीत सिंह से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार नहीं मिलना चाहिए। यह हमारी परंपरा में नहीं था। महिला की शादी के बाद उसका हक केवल ससुराल में होता है। जब ऐसी कोई परंपरा हो जायेगी तब देखा जायेगा
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से नीलू , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं है। उनके साथ अत्याचार किया जाता है। आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं को उनका अधिकार नहीं दिया जाता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से नीलू पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को अभी भी सामान अधिकार नहीं मिल रहा है। जिस कारण महिलाएं गलत कदम उठा लेती हैं। इसलिए महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से राजाबाबू मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील यादव से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि लकड़ियों को संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। क्योकि लड़कियां शादी कर के ससुराल चली जाती है और उनका अधिकार मायके में नहीं होता है
