उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रेम कुमार से हुई। प्रेम कुमार यह बताना चाहते है कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को जागरूक करने के लिए उनके साथ मीटिंग करना चाहिए। महिला को उनके ससुराल में जमीन पर हिस्सा मिलना चाहिए। अगर दहेज देकर बेटी का शादी किये है तो उनको ससुराल में ही जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विक्रम से हुई। विक्रम यह बताना चाहते है कि पुरुषों के साथ भेद - भाव हो रहा है। जब मर्द कमा कर घर आता है तो औरत एक गिलास पानी भी नहीं देती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से राजा बाबू की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुधीर मिश्रा से हुई। सुधीर मिश्रा यह बताना चाहते है कि अगर दहेज़ बंद हो जायेगा तभी वह अपनी बेटी को जमीन पर हिस्सा देंगे, क्योंकि अगर वह बेटी को जमीन पर हिस्सा देंगे तो अपने बेटों को क्या देंगे उनको कैसे पालेंगे। इतनी महंगाई है अगर दहेज़ देंगे तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से अंकिता मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजाबाबू मिश्रा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि लड़कियों को भूमि का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। क्योकि लड़की की पढ़ाई और शादी में मायके से जितना खर्च उठाया जाता है उसके बाद जमीन में उन्हें अधिकार नहीं मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से अंकिता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनमोल से हुई। ये बताते है कि ये अपने घर के संपत्ति में बहन बेटियों को हिस्सा नहीं देना चाहते है। भले ही वो उन्हें पढ़ा लिखा कर शादी करना चाहते है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से महेश से हुई। महेश यह बताना चाहती है कि महिलाओं को जमीन में हिस्सा नहीं देंगे। लड़की को पढ़ा - लिखा देंगे , बड़ी करेंगे उनका शादी करेंगे लेकिन उनको जमीन पर हिस्सा नहीं देंगे।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से पूजा यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक वृद्ध से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर महिलाओं को मायके में जमीन पर अधिकार दिया जायेगा तो भाई बहन के सम्बन्ध में दरार आ सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आशा मिश्रा से साक्षात्कार लिया। आशा मिश्रा ने बताया कि ये स्कूल खोलना चाहती‌ हैं और इसके लिए सहायता चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से अंकिता मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आराधना चौधरी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि गाँव में लोग लड़कियों को पढ़ाते नहीं है और विवाह भी कम उम्र में करवा देते हैं। जिससे लड़कियों का भविष्य ख़राब हो जाता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुशल से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार नहीं मिलना चाहिए। पुरुष खेत में काम करते हैं, तो महिलाओं को भूमि पर अधिकार दे कर क्या लाभ होगा