Transcript Unavailable.
उम्र 23
Transcript Unavailable.
नमस्कार मैं प्रियंका सिंह डिस्ट्रिक्ट बलरामपुर से ,आज मैं चर्चा करुँगी परिवार नियोजन के क्या लाभ होते है। परिवार नियोजन से अनचाहे गर्भ को रोका जा सकता है। जैसे गर्भधारण के बीच में दूरी निर्धारित करने में भी मदद मिलती है।परिवार नियोजन से महिलाओं को अपनी शिक्षा पूरी करने में भी मदद मिलती है। इससे महिलाओं की आत्म क्षमता बढ़ती है और उनकी कमाई करने की भी क्षमता में सुधार होता है। परिवार की आर्थिक और खुशहाली मज़बूत होती है
नमस्कार मैं प्रियंका सिंह डिस्ट्रिक्ट बलरामपुर से ,आज मैं बताउंगी महिलाओं को पीरियड के समय ज्यादा दर्द होने पर क्या उपाय अपनाने चाहिए। महिलाओं को दवाओं से भी दर्द में आराम मिल सकता है अगर आपकी उम्र 16 साल से कम है तो आपको दवाई नहीं लेनी चाहिए। अगर ओवर दवाई न काम करे तो डॉक्टर का भी सलाह लेना चाहिए। और पीरियड के समय ज्यादा दर्द होने पर गर्म पट्टी का भी इस्तेमाल करना चाहिए या पेट के आसपास बोतल में गर्म पानी रख कर सेंकने से भी आराम मिलता है। गर्म पानी से नहाने से भी आराम मिलता है। विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थ खाए ,पालक की भी ,आम और टमाटर में विटामिन ई होता है। हल्दी की चाय भी बना कर पीरियड के दर्द में पिया जाए तो उससे भी राहत होती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से हमारी संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ओदाईपुर निवासी 22 वर्षीय निशा से हुई। निशा बताती है कि 13 से 16 वर्ष के उम्र की लड़कियों को माहवारी आ जाना बेहतर होता है। इसके बाद आने से शरीर में दिक्कत होगी। ऐसा होने से चिकित्सक के हिसाब से ही खान पान करना पड़ेगा