Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि महिलाओं का शोषण भारत में शुरू से होती आ रही है।महिलाओं को आज भी आज़ादी नहीं मिल रही है। महिलाएँ किसी न किसी के अधीन में रहना पड़ता है। इसका मुख्य कारण है गरीबी और अशिक्षा

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से मुस्कान से बात कर रही है। ये बताती है कि ये मिठाई के डब्बे बनाती है और इसकी सप्लाई करती है। अगर पैसो की मदद मिल जाए तो ये लागत लगा कर काम को बड़ा करना चाहती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि भारत की पर्यावरणीय समस्याओं में विभिन्न प्राकृतिक खतरे, विशेष रूप से चक्रवात और वार्षिक मानसून बाढ़, जनसंख्या वृद्धि, बढ़ती हुई व्यक्तिगत खपत, औद्योगीकरण, ढांचागत विकास, घटिया कृषि पद्धतियां और संसाधनों का असमान वितरण हैं और इनके कारण भारत के प्राकृतिक वातावरण में अत्यधिक मानवीय परिवर्तन हो रहा है। 1947 से 2002 के बीच, पानी की औसत वार्षिक उपलब्धता प्रति व्यक्ति 70% कम होकर 1822 घन मीटर रह गयी है तथा भूगर्भ जल का अत्यधिक दोहन हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश में एक समस्या का रूप ले चुका है।देश भर के वनों के लगभग आधे मध्य प्रदेश (20.7%) और पूर्वोत्तर के सात प्रदेशों (25.7%) में पाए जाते हैं; इनमें से पूर्वोत्तर राज्यों के वन तेजी से नष्ट हो रहे हैं। वनों की कटाई ईंधन के लिए लकड़ी और कृषि भूमि के विस्तार के लिए हो रही है। यह प्रचलन औद्योगिक और मोटर वाहन प्रदूषण के साथ मिल कर वातावरण का तापमान बढ़ा देता है जिसकी वजह से वर्षण का स्वरुप बदल जाता है और अकाल की आवृत्ति बढ़ जाती है।

देश की भलाई के लिए राजनीति में पक्ष विपक्ष ज़रूरी है। यह दोनों का काम है कि वे सरकार की कार्य शैली की आलोचना करें और समाज के मुद्दों पर विचार करें। विपक्ष में हमेशा एक-दूसरे की बुराई की हिंसा होती है, नीति के विकास में दोनों पक्षों का योगदान महत्वपूर्ण है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लैंगिक समानता आंतरिक रूप से सतह के विकास से जुड़ी हुई है और सभी के लिए मानवाधिकारों की प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण है। लैंगिक समानता का उद्देश्य पुरुषों और महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अधिकार और अवसर दिलाना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर लोगों के विचारों में असमानता, जो दोनों लिंगों को भी प्रभावित करती है, लेकिन आंकड़ों के आधार पर, यदि आंकड़ों से पता चलता है कि विश्व स्तर पर, जन्म के समय लड़कियों की जीवित रहने की दर अधिक है, लेकिन साथ ही उनका विकास भी विषम है। लेकिन भारत एकमात्र बड़ा देश है जहाँ लड़कियों की मृत्यु दर लड़कों की तुलना में अधिक है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लैंगिक असमानता न केवल महिलाओं के विकास में बाधा डालती है, बल्कि राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी प्रभावित करती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से पूजा यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ज्यादातर महिलाएं बिना अपने पति से बात किये हुए अपने लिए बोलना नहीं चाहती हैं