Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला नवादा से तारा , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि सरकार ने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू किये है। देश में महिला शिक्षा को बेहतर बनाने में मदद की है। सरकार की योजनाएं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , सर्व शिक्षा अभियान आदि। बच्चों के लिए ड्रेस , छात्रवृत्ति , साइकिल , कन्या उत्थान योजना जो की सरकार के द्वारा घोषण की गई है। लेकिन अभी भी शिक्षा का आभाव है , सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई नहीं होती है। बच्चे निजी स्कूल में ही जा रहे है
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज ज़िला से तारा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि समय बीतने के साथ सरकार ने महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए कई कानून बनाए है। स्त्री शिक्षा को अनिवार्य किया गया ,लड़की की मर्ज़ी के बिना शादी पर प्रतिबन्ध है..इस तरह के और कई कानून है
बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज ज़िला से तारा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि भारत में महिलाओं की स्थिति ने पिछली कुछ सदियों में कई बड़े बदलावों का सामना किया है। प्राचीन काल में पुरुषों के साथ बराबरी की स्थिति से लेकर मध्ययुगीन काल के निम्न स्तरीय जीवन और साथ ही कई सुधारकों द्वारा समान अधिकारों को बढ़ावा दिए जाने तक, भारत में महिलाओं का इतिहास काफी गतिशील रहा है।
बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज ज़िला से तारा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि भूमि स्वामित्व परंपरा और कानून दोनों के द्वारा पुरुषों तक ही सीमित है। आजतक पुरुष की भूमि जो महिलाओं की तुलना में तीन गुना है। अक्सर महिलाओं और लड़कियों को पुरुषों की तुलना में कम विरासत अधिकार प्राप्त होता है।
बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज के कोशला से श्रेयश्री ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि महिला सशक्तिकरण का मतलब होता है महिलाओं का पारिवारिक बंधनों से मुक्त होकर अपने और अपने देश के विषय में सोचने की क्षमता का विकास। अर्थात महिला सशक्तिकरण से ये से समझते है कि महिलाएं अपने निर्णयो के लिए किसी अन्य पर निर्भर ना हो और वह अपने जीवन के विषय में खुद निर्णय ले सकें।
बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज के कोशला से मिंटू कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि समाज में महिलाओं की भूमिका बदल गई है। महिलाएं वर्तमान में देश की प्रगति में योगदान दे रही है। महिलाएँ सशक्त हो गई है
बिहार राज्य के नवादा ज़िला के नारदीगंज के कोशला से मिंटू कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि स्त्रियां ही संतति की परम्परा में मुख्य भूमिका निभाती हैं फिर भी प्राचीन समाज से लेकर आधुनिक कहे जाने वाले समाज तक स्त्रियां उपेक्षित ही रही हैं। उन्हें कम से कम सुविधाओं, अधिकारों और उन्नति के अवसरों में रखा जाता रहा है, इसी कारण महिलाओं की परिस्थिति अत्यन्त निचले स्तर पर है।
बिहार राज्य के नवादा ज़िला से प्रभा कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिला सशक्तिकरण का मतलब होता है महिलाओं का पारिवारिक बंधनों से मुक्त होकर अपने और अपने देश के विषय में सोचने की क्षमता का विकास। अर्थात महिला सशक्तिकरण से हम ये से समझते है कि महिलाएं अपने निर्णयो के लिए किसी अन्य पर निर्भर ना हो और वह अपने जीवन के विषय में खुद निर्णय ले सकें।
