Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सोनपुर पुलिस ने अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनपुर -- होली में रंग मिजाज मनाने के नियत से शराब की मांग काफी तेजी से हो रही है और उसकी सप्लाई व बिक्री खूब हो रही है। पुलिस भी विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर अंग्रेजी व देशी शराब को बरामद कर रही है ऐसा ही एक मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद में एक ऑटो के जप्त करते हुए उसके केविन में रखे अंग्रेजी शराब को पुलिस ने जप्त कर लिया है वही पुलिस के वाहन के देखते ही धंधेबाज वह ऑटो चालक व धंधेबाज भागने में सफल रहा । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि फकराबाद गांव में एक ऑटो में लादकर शराब लेकर जा रहे एक ऑटो को जप्त करते हुए उसमें रखे अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है । सभी अंग्रेजी शराब कुल 69 लीटर शराब है। जिसमें 8 पीएम एवं ऑफिसर चॉइस के ट्रेटा पैक तथा रॉयल स्टेज ब्रांड के है। सभी शराब यूपी के निर्मित है । वहीं दूसरी ओर डिलीवरी बॉय के बैग की तलाशी के बाद उसके पास से 6 बोतल अंग्रेजी शराब पीआर कॉलेज के पास से बरामद किया गया है । डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार युवक प्रवेजावाद के विनय कुमार के रूप में पहचान किया गया है उसे जेल भेज दिया गया ।
छोटे भाई की पत्नी के साथ मारपीट के मामले में भी आवेदन हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सभी गांव में बच्चों के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया घायल महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया इस मामले में घायल महिला के पति नमो नारायण मिश्रा ने थाने में आवेदन देकर अपने बड़े भाई प्रदीप मिश्रा को आरोपित किया है उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे भाई प्रदीप मिश्रा मेरी पत्नी अनीता देवी को गाली दे रहे थे जब इसका विरोध किया गया तो उनके साथ मारपीट किया गया इस मामले में उन्होंने एक आवेदन दिया है
सोनपुर पुरानी गंडक नदी में युवक ने लगाई छलांग एसडीआरएफ की टीम ने बचाई उस की जान सोनपुर ---सोनपुर के पुरानी गंडक पुल पर से नयागांव थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के राम नारायण साह के 45 वर्षीय पुत्र मदन साह ने शनिवार के नदी में कूदकर अपना जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश किया । जहां उसे एसडीआरएफ की टीम ने उसकी जान बचाई और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी । एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने उस युवक से पूछताछ किया तो युवक ने बताया कि उसकी पत्नी पानीपत में अपने भाई के साथ रहती है । विगत 4 माह से उसे बार-बार घर आने के लिए कहा जा रहा है लेकिन वह नहीं आ रहा है जिसके कारण गुस्से में आकर में आत्महत्या करने के लिए गंडक नदी में छलांग लगाया । एसडीआरएफ की टीम ने रविवार को यह भी बताया कि युवक नशे के हालत में था । उसने पुलिस को सुपुर्द कर दिया ।
गुप्त सुचना के आधार पर हुई छापेमारी पुलिस को मिली सफलता शराब के साथ तस्कर भी हुआ गिरफ्तार। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला के मकेर प्रखण्ड के तारा अमनौर पंचायत से रूपा देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें अभी तक इंदिरा आवाज़ योजना का लाभ नहीं मिला है
विद्युत चोरी करते फकराबाद के 2 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने सोनपुर थाने में किया एफआईआर सोनपुर ---सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फकराबाद में विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी करने वाले 2 उपभोक्ताओं के खिलाफ सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर विद्युत विभाग के जेई सूरज कुमार ने बुधवार को बताया कि सोनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव के अवध हजरा पिता भुनेश्वर हजरा ने घर के विधुत मीटर के तार के साथ छेड़छाड़ करते पकड़े गए जिस पर विभागीय कार्रवाई कर 13,347 रुपैया का इसे विभाग का क्षति हुआ वहीं फकराबाद के ही विनोद पासवान पिता धनेश्वर हाजरा जो मीटर सर्विस वायर में मीटर से पहले तार को टाइपिंग कर दूसरे तार द्वारा मीटर के बाईपास कर विद्युत का उपयोग कर रहा था जिससे विभाग को ₹21,493 की क्षति हुई है । दोनों पर कुल ₹34 840 का अर्थदंड लगाते हुए सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।। इस छापामारी में मौजूद रहे सुनील प्रसाद ,कुमार तेजस्वी, बब्बन कुमार ,विकास कुमार सहित अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
