बिहार राज्य के सारण जिला के परसा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता विकास कुमार जानकारी दे रहे हैं की तेज आंधी के कारण कई घरों के छत का टीना उड़ गया। साथ ही कई पेड़ भी जड़ से उखड़ गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण ज़िला से अजय कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सूबे में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ने से लोगों का जनजीवन प्रभावित है। दोपहर में गर्मी रहने से लोग घर से नहीं निकलते है। लोग निकलते है तो लोगों को लू लगने की संभावना बनी रहती है ,इसके लिए गाइडलाइन भी ज़ारी किया गया है। शाम में जब मौसम में ठंडक होती है तभी ही लोग घर से बाहर बाजार की ओर निकलते है।
बिहार राज्य के सारण जिला के दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी जिससे बाइक सवार कि हालत गंभीर हो गयी। लोगों की सहायता से बाइक सवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
इस बार जनता सरकार के काम से नाखुश दिखाई दिए। जनता, युवाओं में भी काफी नाराजगी है। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक जनप्रतिनिधियों का दौर जारी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुने या डाउनलोड करें।
सोनपुर। भाजपा पूर्वी मंडल के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजा सिंह उम्र 22 वर्ष पिता हरेंद्र सिंह घर दुधाइला सोनपुर के वैशाली जिले के देसरी थाना की खरिका हॉल्ट के नजदीक रेलवे लाइन में ट्रेन से कटा हुआ शव को देसरी पुलिस ने बरामद किया । मृतक के पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के राजा सिंह पिता हरेंद्र सिंह घर दुधाइला के रूप में हुआ ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करा कर गुरुवार को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया । इस घटना की जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि मृतक राजा सिंह पिता हरेंद्र सिंह घर दुधाइला हनुमान मंदिर स्थित को वैशाली जिले के देसरी थाना के खरिका हॉल्ट के रेलवे लाइन पर कटा हुआ शरीर को पुलिस ने बरामद किया था । इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को पुलिस ने दी वहीं दूसरी और मृतक के चचेरा भाई उदय कुमार सिंह ने बताया कि राजा कुमार अपने घर से बुधवार के शाम को अपने घर से चार चक्के के वाहन लेकर निकला था । जहां बुधवार के शाम घर पर नहीं पहुंचने के बाद उसकी खोजविन करना शुरू कर दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण ज़िला के दरियापुर से महेश ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि कोविशील्ड वैक्सीन के लिए सरकार जिम्मेदार है। कंपनी और सरकार ने मिलकर देश के जनता के साथ खेलवाड़ किये है
बिहार राज्य के सरन जिले से विकास कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि परसा के युवक विधान कुमार का गुजरात में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गया। विधान तीन महीने पहले कमाने के लिए सूरत गया था। वह अपने छोटे भाई के साथ एक निर्माण लाइन में मजदूर के रूप में काम करता था। रविवार की रात कंपनी से घर लौटकर रात का खाना खाया और अपने कमरे में चला गया। सुबह भाई ने खिड़की से देखा तो वह मृत पड़ा था।
नगर पंचायत दिघवारा में शीतल जल की व्यवस्था न होने से आम नागरिक परेशान रहते हैं।कहीं भी चौक चौराहे पर पियाउ जल की व्यवस्था नहीं है
बिहार राज्य के सारण जिले के अजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की बिजली के कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रही है
गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक ही परिवार की दो बेटियों की मौत डुबने से हो गई है।जैसे ही परिवार को खबर मिली, परिवार के सदस्य रोते हुए घाट पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को हिरासत में ले लिया, और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
