प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को बिहार सरकार द्वारा जारी की गई शिक्षक नियुक्ति नियमावली के विरोध में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष पुनम देवी व प्रखंड सचिव राजेश कुमार प्रसाद के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस धरना में प्रखंड के सभी कोटि के दर्जनों शिक्षकों ने भाग लिया. इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि बिहार सरकार हमलोगों के साथ छल कर रही है. वर्षों से नियुक्ति शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए पुनः बीपीएससी परीक्षा में बैठने के लिए नियमावली बनाई गई है. जबकि पूर्व में शिक्षक सीटेट, एसटेट, दक्षता उतीर्ण कर चुके हैं. धरना में शिक्षकों को पेंशन योजना लागू करने की भी बात कही गई. वहीं स्नातक शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर प्रोन्नति देने के लिए तथा स्नातक शिक्षकों को स्नातक ग्रेड का लाभ देने के लिए विभाग से मांग की गई. इस अवसर पर शिक्षक तारकेश्वर प्रसाद, कमलेश बैठा, माधुरी कुमारी, विनय कुमार पाठक, मैनेजर यादव, पुनम यादव, दुलार चंद प्रसाद, रंजु कुमारी सिंह, मधु कुमारी, पवन कुमार सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे.
बिहार राज्य के सारण जिला के रामपुर ग्राम से सतीश शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कह रहे हैं कि उन्हें अपना खुद का डेयरी खोलना चाहते हैं और वह जब बैंक वालों से लोन लेने के लिए बात करते हैं, तो उन्हें लोन नहीं दिया जाता है
सिवान दरौली विधानसभा क्षेत्र के तेंनुआ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पाटीदारों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल की स्थिति बेहद ही गंभीर बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान तेंनुआ गांव निवासी वेद प्रकाश शुक्ला के रूप में की गई है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
सिवान दरौली प्रखंड क्षेत्र के बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी शिक्षकों के द्वारा शिक्षा एवं शिक्षकों के हित के लिए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघ के निर्णयानुसार मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना के दौरान उपस्थित बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजन राय ने बताया कि हम लोगों के द्वारा बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्णयानुसार शिक्षा एवं शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार के समक्ष अपनी मांग को रखने के ख्याल से इस एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दरौली विधानसभा क्षेत्र के करपलिया में फसल अवशेष को जलाने के दौरान गेहूं की खेत में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आसपास के 12 कट्ठा में लगे गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया हालांकि गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मिट्टी बालू और पानी से किसी तरह आग को बुझाने का प्रयास किया। वहीं इसी दौरान किसी ग्रामीण के द्वारा इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगी कि इस घटना में लगभग 12 कट्ठा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकार से किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सारण जिला से हमारे सामुदयिक सावंदता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि गर्मी के मौसम में पशु के बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है लेकिन यदि देखरेख व् खान-पान संबंधी कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखा जाए तो गर्मी में पशु को बीमार होने से बचाया जा सकता है। साथी ही अगली व्यांत में अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
