तीन क्विंटल लोहे की सरिया हुई चोरी पीड़ित ने थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाईक सवार को मारी टक्कर। युवक गंभीर रूप से हुआ घायल। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
Transcript Unavailable.
घर के बाहर लगी ई रिक्शा को चोरों ने किया गायब। पीड़ित ने थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
सिवान: दरौली थानाक्षेत्र के हारनाटार पंचायत के नोनियाटोला गांव निवासी स्व. मैन यादव के 42 वर्षीय पुत्र हंसराज यादव की बवना- नोनिया टोला ग्रामीण सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोमवार को मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हंसराज यादव अपनी बहन की शादी के लिए गैस सिलेंडर लाने बवना बाजार गए थे। इसी दौरान बवाना- नोनिया टोला ग्रामीण सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे इनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हालांकि घटना के बारे में किसी ने भी यह नहीं बताया कि कब और किस गाड़ी की चपेट में आने से हंसराज यादव की मौत हुई है। युवक की बहन का बरात आज यानी सोमवार को ही आना था, लेकिन दुर्भाग्यवश बहन की डोली उठने के पहले ही भाई की अर्थी उठ गई। पीड़ित परिवार के लोगों के साथ-साथ मृतक की पत्नी ममता देवी, 6 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार तथा 2 वर्षीय बेटी अमृता कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव काअंत्यपरीक्षण कराने के लिए सदर अस्पताल सिवान भेज दिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सोनपुर से राखी सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मीणा देवी से उनकी समस्या को लेकर साक्षात्कार किया। जिसमे मीणा देवी बता रही हैं कि उनको और उनके परिवार के किसी भी सदस्य को इन्दिरा आवास योजना का कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो पाया है। जिसके चलते वह काफी परेशान हैं
बिहार राज्य के सारण जिला से राखी सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कान्ति देवी से उनकी समस्या को लेकर साक्षात्कार किया। जिसमे कान्ति देवी ने बताया कि उन्हें अभी तक इन्दिरा आवास योजना का कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो पाया है। जिसके चलते वह बहुत ही परेशान है
बिहार राज्य के सारण जिला के दिघवारा प्रखंड से जुली कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से सीमा दीदी से उनकी समस्या को लेकर साक्षात्कार किया। जिसमे सीमा दीदी ने बताया कि उन्हें 4 साल से शौचालय का एक भी पैसा नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि शौचालय का पैसा प्राप्त करने के लिए आवेदन भी भरा था। जिसका अभी तक कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो पाया है
सिवान दरौली थाना क्षेत्र के रामपुर सराया के पास मैन रोड पर आज एक शराब के नशे में धुत बाईक सवार युवक ने विधुत पोल ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को स्थानिय लोगों की मदद से दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान असांव थाना क्षेत्र के तियर निवासी सतीश कुमार साहनी, मुसाफिर साहनी के रूप में हुई है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
सिवान: दरौली प्रखंड क्षेत्र के दरौली गांव और दरौली बाजार को जोडने वाली मुख्य सड़क पर जल जमाव के कारण इस सड़क पर आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुख्य सड़क से दरौली प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र, दराैली बाजार सहीत गांव तक जाने वाले रास्ते पर नाली का निर्माण न होने के कारण जल निकासी अवरुद्ध है। जिससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन के लिए लोगों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। पानी से बदबू आने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
