सारण में नये चेहरे की तलाश में जुटी भाजपा - सूत्र अमनौर के पूर्व विधायक भी चुनावी मैदान में कूदने की है संभावना सोनपुर । लोकसभा के चुनाव की बिंगुल बजने में अब कुछ ही दिन शेष बच गया है । वही प्रत्याशी एवं उनके समर्थक जनता के बीच लोक लुभावने वादे एवं विकास की ढिठौरा पीटने के अलावा जगह-जगह अपने कार्यों की चर्चा के साथ-साथ क्षेत्र का दौरा करना शुरू कर दिया है । कहि कहि पर तो शिलान्यास भी हो रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है । जहां दूसरी ओर बिहार में सीट के बंटवारे व ज्यादा सीट मिले इसके लेकर आकुल व्याकुल बेचैन दिख रहे हैं पार्टी के अध्यक्ष । लोकसभा चुनाव को लेकर देश में हर दल के शिर्ष कमान अपने अपने प्रत्याशियों की नाम की घोषणा करना शुरू कर दिया है । दिलचस्प मामला बिहार के सारण में प्रत्याशी को लेकर बना हुआ है। यहाँ से चार बार रहे सांसद रूढ़ि जो लगातार 2 बार से सांसद बनें राजीव प्रताप रूढ़ि का टिकट अबकी बार क्षेत्र में जनता के नराजगी के कारण टिकट कटने की संभावना होने की उम्मीद सूत्रों से मिल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह भी मिल रही है कि इस बार सारण सांसदीय से अमनौर के पूर्व विधायक भी चुनावी मैदान में कूदने की संभावना है । कुछ विशेष राजनीति सूत्रों से जानकारी मिल रही हैं कि सांसद के प्रति नराजगी के वजह से भाजपा में नये प्रत्याशी घोषित होने की संभावना है । लोकसभा चुनाव में एक नया चेहरा पार्टी दे सकती है जिसकी सोनपुर क्षेत्र में लोंगो की चर्चा हो रही हैं । सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह भी चर्चा क्षेत्र में हो रही हैं कि अगर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पुनः वर्तमान सांसद को टिकट दिया गया तो क्षेत्र में सांसद के समर्थको व सांसद को चुनावी मैदान में उन्हें कई तरह के समस्याओं से जूझना पड़ सकता है । जनता के बीच यह भी चर्चा चल रही है कि अबकी बार एक जन सुलभ व्यक्ति की माँग कर रही है ।माना जा रहा है कि शिर्ष नेतृत्व के द्वारा इस सीट को लेकर विचार जारी है । भाजपा के शिर्ष नेताओं तक लोकसभा सारण की वस्तु स्थिति भी स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा प्राप्त की जा रही है । अब देखना यह है कि सारण सांसदीए सीट पर किन प्रत्याशी को टिकट मिलती है। सारण संसदीय क्षेत्र में राजद और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चुनावी मैदान में होती है। जहां सारण से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जीत हासिल किया था वही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को परास्त करते हुए पुनः सारण सीट पर वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि ने जीत हासिल किया ।

Transcript Unavailable.

अजय कुमार की रिपोर्ट।।अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी से जुड़े रहे और ऐप पर जाकर पूरी विस्तार के रूप से जानकारी को पढ़ सकते हैं।।।।सारण के जिलाधिकारी ने पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना:।।। छपरा, 12 मार्च। पोषण माह के दौरान लोगों तक पोषण के प्रति जागरुकता लाने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरुकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पोषण माह की गतिविधियों के रूप में गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन और किशोरावस्था के दौरान पोषण की उपयोगिता पर जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त बातें सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय परिसर में आईसीडीएस द्वारा आयोजित पोषण जागरुकता रथ को रवाना करने के बाद कही। इस अवसर पर दरियापुर की सीडीपीओ अंजू सिंह, पोषण अभियान के जिला समन्वयक सिद्धार्थ सिंह एवं जिला परियोजना सहायक अरविंद कुमार सिंह के अलावा कई महिला पर्यवेक्षिका एवं आईसीडीएस के कर्मी उपस्थित थे। - वीडियो क्लिप के माध्यम से कुपोषण को कम करने को लेकर जिलेवासियों को किया जाएगा जागरूक: जिलाधिकारी जिलाधिकारी अमन समीर ने पोषण जागरूकता रथ सह एलईडी वैन को सारण समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद मीडिया कर्मियों से कहा कि जागरूकता रथ सह प्रचार वाहन जिले के सभी प्रखंडों में पोषण पखवाड़ा - 2024 के तहत आगामी 23 मार्च तक विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र, छोटे- छोटे बाजार या अन्य सार्वजनिक स्थल जहां पर जागरूकता रथ एलइडी वैन के द्वारा पोषण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा छोटे - छोटे वीडियो क्लिप के माध्यम से कुपोषण को कम करने को लेकर जिलेवासियों को जागरूक किया जाएगा। - गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय पर आवश्यक पोषण के उपयोग करने के लिए विशेष रूप से दी जाएगी जानकारी: डीपीओ आईसीडीएस की डीपीओ कुमारी अनुपम ने बताया कि मार्च महीने को विभागीय स्तर पर पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को गर्भवती महिलाओं, बच्चों को समय पर आवश्यक पोषण के उपयोग करने की विशेष जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जिलेवासियों के बीच रैली, प्रभात फेरी व साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं आमलोगों के साथ पोषण शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पूरे माह के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर नवजात शिशुओं के 06 माह तक केवन स्तनपान और इसके बाद ऊपरी आहार की जानकारी विशेष रूप से दी जाएगी। - विभागीय स्तर पर चयनित स्थलों पर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक: सिद्धार्थ सिंह पोषण अभियान के जिला समन्वयक सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा- 2024 के प्रचार प्रसार को लेकर प्रचार वाहन जागरूकता रथ सह एलईडी वैन के माध्यम से जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा चयनित सार्वजनिक स्थलों पर जिलेवासियों को वीडियो दिखाकर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं जनजागरूकता रथ द्वारा पौष्टिक आहार, स्वच्छता एवं साफ सफाई तथा गर्भवती और धात्री महिलाओ को पौष्टिक आहार लेने से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

शिशु मृत्यु दर के मामले को कम करना और लगातार बढ़ाना । छह महीने तक नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थायी स्तर पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी ।