सिवान: हनुमान जयंती पर गुरुवार को दरौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पंचमुखी हनुमान मंदिर से हाथी घोड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में हनुमान भक्त शामिल हुए। इस दौरान शोभायात्रा गाजे-बाजे और हाथी घोड़े के साथ निकलकर विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए वापस पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचा। मौके पर आचार्य परशुराम द्विवेदी ने बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर पंचमुखी हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें देवी देवताओं के आकर्षक झांकियों के साथ भगवा ध्वज लिए हजारों हनुमान भक्त शामिल हुए। इस दौरान जय बजरंगबली और हर-हर महादेव के नारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
जातीय जनगणना के दूसरे चरण को लेकर गुरुवार को आंदर हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के भवन में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई.प्रशिक्षण का उद्घाटन चार्ज अधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुणाल कुमार और फील्ड ट्रेनरो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया.चार्ज अधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बताया की जातीय गणना के दूसरे चरण के कार्यो को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली प्रखंड के विश्वनीय टोला कुकुरभूका गांव में बिजली की शार्ट सर्किट से किसानों की लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। वही इसको लेकर दरौली के सामाजिक कार्यकर्ता राघवेंद्र खरवार ने अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी दरौली को लिखित ज्ञापन देकर बिजली शार्ट सर्किट से 69 किसानों के लगभग 50 बीघा फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति को लेकर मुआवजा देने की मांग की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी मॉडल मिशन हाई स्कूल के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के टॉपर छात्रों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के चकरी गांव निवासी विनोद राजभर के डेढ़ वर्षीय पुत्र बंटी का 7वें दिन गुरुवार को कोई सुराग नही मिल सका है। परिजनों का विलाप बढ़ते जा रहा है। वहीं पुलिस का सिर दर्द भी बढ़ गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली सरयु नदी दियारा क्षेत्र में केवटलीया, अमरपुर, नरौली, मलपुरवा, दरौली, तियर और मेल्हनी गांव के किसान तरबूज का खेती करते है। दो साल कोरोना के कारण नुकसान उठा चुके किसान झ्स वर्ष ज्यादा फायदा कमाने के लिए तरबूज की खेती किए है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सारण जिला के शिकारपुर पंचायत से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि वह सब्जी लगाने से पहले किन किन बातों पर ध्यान देना चाहिए
बिहार राज्य के सारण जिला के शिकारपुर पंचायत से रेनू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि पोषण बगीचा कैसे लगाएं
बिहार राज्य के सारण जिला से सुनीता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि वह अपना बी पी एल कार्ड में नाम दिलवाने के लिए क्या क्या करना चाहिए
