बैंक से पैसे निकालने आए युवक की बाइक चोरी सिसवन (सीवान) ओपी क्षेत्र के चैनपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया में बाहर बाइक खड़ी कर पैसे निकालने गए एक युवक की बाइक लेकर अपराधी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित रसूल पुर थाना क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी गोलू कुमार अपने बुआ बबिता देवी को लेकर गुरुवार को दिन के करीब एक बजे बैंक के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर पैसे निकालने गए।इसी क्रम में चोरों ने बाइक गायब कर दी। पीड़ित ने बताया कि अपने बुआ की बाइक लेकर बैंक आया था। मामले में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित आवेदन दिया है।
सिसवन क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी रंजीत महतों का 10 वर्षीय पुत्र पृथ्वी राज महतो के अपहरण के असफल प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीडित पृथ्वी राज महतो ने बताया कि गांव के उत्तर बगीचे के पास छठी माई के स्थान पर अपने एक दोस्त के साथ खेल रहा था तभी एक बाईक सवार आया और बोला कि तुम मेरे साथ चलों एक बोरा युरिया खाद लाना है और उसने मुझे इसके बदले पचास रूपये देने को कहा,उसके बाद मैं उसके बाईक पर बैठ गया तथा बाईक चालक उसे लेकर सिसवन बाजार की ओर चल दिया बाजार में एक जगह उसने शराब खरीदी तथा उसके बाद भागर गांव की ओर बाईक लेकर जाने लगा तब बच्चे ने कहा कि युरिया तो सिसवन मे भी मिलता है इतना कहते ही वह मुझे मारने पीटने लगा, मैं डर गया जब वह भागर गांव के एक गली में गया जो पतली गली थी उसमें वह बाईक धिरे चला रहा था तभी मैं बाईक से उत्तर चिल्लाने लगा तब कुछ स्थानीय लोग मेरे पास आए तथा मुझे मुखिया के घर के पास पहुंचा दिए तब मुखिया एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि अवधेश चौहान ने मेरे गांव के मुखिया प्रतिनिधि धर्मनाथ प्रसाद को फोन कर घटना की जानकारी दी तब मेरे घर के लोग आए और मुझे ले गए।पिडित बच्चे के पिता एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी सिसवन थाना को शाम चार बजे दी गई लेकिन घटना के अठारह घंटे के बाद भी पुलिस अभितक नहीं आई हैं। घटना के अठारह घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने के बाद ग्रामीण गुस्सा हो गए तथा सिसवन मांझी मुख्य मार्ग को आगजनी कर लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया।जाम के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।जाम की सूचना मिलते ही एसआई अजीत कुमार दल बल के साथ पहुंचे तथा लोगों से बातचीत कर जाम हटवाया तथा पुछताछ के लिए बच्चे को अपने साथ थाना ले गये।
सिसवन प्रखंड क्षेत्र के ग्यासपुर पंचायत स्थित निरखापुर खेल ग्राउंड में मंगलवार को ग्यासपुर प्रीमियर लीग का फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया। जिसमें हसनपुरा की टीम ने टारि को 6 विकेट से हराकर मैच को जीत लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन थाना परिसर में लगा जनता दरबार। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के आपसी विवाद मे हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला घुरघाट गांव निवासी उपेंद्र महतो की पत्नी अनीता देवी है ।महिला को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन गांव से मंगलवार को एक शराबी को सिसवन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार शराबी उमेश चौधरी है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शराबी शराब धंधे में भी संलिप्त है लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड में समेकित बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का सामाजिक अंकेक्षण को किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं माताओं को दी जाने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन मांझी मुख्य मार्ग को टायर जलाकर जाम कर दिया एवं शव के साथ साथ प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए ग्रामीण जिले के वरीय पदाधिकारियों को बुलाने एवं मुआवजे की मांग कर रहे थे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन गांव मे बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है।मृतक कि पहचान गंगपुर सिसवन गांव निवासी ललन मल्लाह के पुत्र अशोक मल्लाह (30) के रूप में हुई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर बाजार मे जीविका कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार की दोपहर लैंगिक समानता जागरूकता अभियान चलाया गया। नई चेतना पहल बदलाव अभियान के तहत इस कार्यक्रम में जीविकाओ द्वारा रैली निकालकर लड़का लड़की एक समान का संदेश दिया गया। रैली चैनपुर बाजार स्थित जीवका कार्यालय से निकलकर अंबेडकर चौक होते हुए सब्जी बाजार के रास्ते पुनःजीविका कार्यालय तक आकर समाप्त हुइ। इससे पूर्व जीवका कार्यालय में जीविका कार्यकर्ताओं की बैठक की गई । बैठक में शामिल बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने कहा कि लड़कियों के साथ किसी तरह का भेदभाव ना किया जाए। लड़का लड़की एक समान है। बेटे की तरह बेटियो को भी सभी अधिकार एक समान है। इस दौरान जीविका समूह के बीपीएल संदीप सिंह, संतोष कुमार, कार्यालय सहायक नीरज कुमार ,सीसी संदीप कुमार ,नूर सभा,रीता कुमारी, संतोष कुमार ,विकास कुमार सहित दर्जनो महीला जीविका कार्यकर्ता मौजूद थी।
