सिसवन प्रखंड़ के कचनार गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय जाने वाली सड़क पर घरों का गंदा पानी बहने से सड़क पर तालाब जैसा नजारा बना हुआ है। घरों से निकलने वाला गंदा व दूषित पानी राहगीरों एवं छात्र छात्राओं की परेशानी का सबब बनता जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर एंव रामगढ़ गांव से ओपी पुलिस ने भारी मात्रा में देसी महुआ शराब बरामद किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिसवन थाना क्षेत्र के सरउत गांव निवासी ठाकुर जी ठाकुर के घर में मंगलवार की रात चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर लगभग दस लाख रूपये मुल्य के गहने कि चोरी कर ली। घटना के संबंध में पीड़ित ठाकुर जी ठाकुर ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब 2:30 बजे मेरी पत्नी जगी तो देखा कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से कपड़ा से बंधा था, उसे किसी तरह खोला तो देखा कि घर के सभी कमरे को बाहर से कपड़ें से बांध कर बंद किया गया था और एक कमरे का दरवाजा खुला था, जाकर देखा तो कमरे में रखा गोदरेज कि अलमारी टुटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था और उसमें रखा सोने की 25 अंगुठी, दो चैन,एक हार,कानबाली,पायल सेट,सहित अन्य सामान गायब थे।जिसकी कीमत लगभग दस लाख रुपये हैं।चोरों ने छत के उपर बने कमरे में जाकर डब्बे से गहना निकालकर मेन दरवाजे से फरार हो गए।गहने के सभी खाली डब्बे छत पर ही थे।इस संबंध में पीड़ित ठाकुर जी ठाकुर ने सिसवन थाना में लिखित आवेदन देकर समान बरामदगी कि गुहार लगाई है।प्रभारी थानाध्यक्ष रामनिवास ठाकुर ने बताया कि आवेदन मिला है मामले की जांच की जा रही है जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

चैनपुर ओपी क्षेत्र के मधवापुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को चैनपुर ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार शराबी मधवापुर गांव निवासी मुन्ना राजभर हैं।ओपी प्रभारी अभिनंदन कुमार ने बताया कि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मधवापुर मे शराब पीकर हंगामा कर रहा है उसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर बाजार के पासी टोला मे ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विनोद चौधरी के घर छापेमारी की।जिसमें घर में रखे 76 लीटर देसी शराब बरामद हुआ।इस संबंध में ओपी पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।दर्ज प्राथमिकी मे पासी टोला निवासी विनोद चौधरी, चंदन चौधरी, अजय चौधरी, राजेश चौधरी एवं माया देवी पर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन कुमार ने बताया कि ये लोग पहले से ही शराब बेचते थे लेकिन पकड़ में नहीं आ रहे थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सिसवन प्रखंड क्षेत्र के मेंहदार मंदिर परिसर से दोपहर करीब एक बजे हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुल गांव निवासी शिकिल कुमार साह की बाइक चोरी हो गई। भुक्तभोगी ने इसकी लिखित शिकायत चैनपुर ओपी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि बुधवार की दोपहर वह संबंधी के शादी समारोह में मेंहदार गया था। वह अपनी बाइक मंदिर के पूरव वाले गेट के समीप लगाकर मंदिर के अंदर चला गया करीब आधे घंटे बाद जब आकर देखा तो बाइक नहीं थी। इधर-उधर काफी खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चला।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

छपरा-सिवान रेलखंड के दाउदपुर व एकमा स्टेशन के बीच स्थित लक्ष्मीपुर एवं माने रेलवे ढ़ाला के मध्य एक अज्ञात व्यक्ति की अप रेल ट्रैक पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही देखने वालो की भीड़ उमड़ पड़ी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर बाजार में प्रदर्शन के बहाने सड़क बाधित कर बवाल करने के मामले मे दो वर्षो से फरार आरोपी को ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव के पुत्र राकेश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना क्षेत्र के एस एच 89 पर घुरघाट चट्टी के समीप गुरुवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था मे युवक को तत्तकाल इलाज के लिए चैनपुर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिसवन प्रखंड के हरेराम ब्रह्मचारी स्कूल में 3 दिनों तक चलने वाले तरंग प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह मनरेगा पीओ सुबोध सिंह तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव शंकर झा के मौजूदगी में किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।