आंदर प्रखंड क्षेत्र के पतार राजकिय मध्य विद्यालय में नए सत्र 2023-24 के कक्षा दो और आठ के 83 छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक प्रशांत किशोर सिंह के नेतृत्व में पुस्तक एवं डायरी का वितरण किया गया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक प्रशांत किशोर सिंह ने बताया कि नए सत्र की पढ़ाई 1 अप्रैल से ही शुरू हो गई थी लेकिन छात्र छात्राओं के बीच पुस्तक नहीं होने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
