प्रखंड में मध्याह्न भोजन प्रभारी द्वारा तबादला के बाद भी वित्तीय अधिकार नहीं देने का मामला प्रकाश में आया है।मामले में वर्तमान एमडीएम प्रभारी ने वरीय पदाधिकारी को शिकायत कर अवगत कराया है। बताया गया कि प्रखंड मे पदस्थापित निवर्तमान मध्याह्न भोजन प्रभारी वृषकेतु यादव का स्थानांतरण के करीब महीने होने को है लेकिन उनके द्वारा अभी तक प्रखंड में आए नए एमडीएम प्रभारी को वित्तीय प्रभार नहीं दिया गया है जिससे क्षेत्र के बहुत से विद्यालयों में मध्यान भोजन का संचालन बंद है।