पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में स्थापित एक पंजीकृत सोसाइटी है।जिसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ष छात्रों नई सोच को जागरूक करने के लिए एक प्रतियोगिता कराई जाती है , और उन्हें केंद्र सरकार द्वारा पुरुस्कार राशि भी दी जाती है। जिसमे लगातार 2 वर्षो से बिहार राज्य से उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मचकना के छात्र अमन कुमार कुशवाहा पिता :- नागेंद्र प्रसाद कुशवाहा State Winner बन रहे है । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष नंदन , दयानंद पांडेय, संतोष यादव, शारदा यादव, निर्केश उपाध्याय,चंद्रशेखर सिंह , अंतेश सिंह, कृष्णबिहारी सिंह सहित सभी शिक्षक ने बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
