बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रीता देवी से हुई । रीता देवी यह बताना चाहती हैं कि उनको जमीन में अधिकार लेना है और अगर पति जमीन में अधिकार नहीं देंगे तो लोगों को इक्कठा करेंगी और लड़ कर लेंगी ।जमीन लेकर वह खेती करेंगी और विकास करेंगी ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रीता देवी से हुई ।रीता देवी यह बताना चाहती है कि लड़की को मायके में हिस्सा नहीं लेना चाहिए ।लड़की का शादी कर देने के बाद जमीन में अधिकार नहीं देना चाहिए ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर मंजू लता से साक्षात्कार लिया।मंजू लता ने बताया कि महिलाएं समाज के डर से अपना हक़ लेने में हिचकिचाती हैं। उन्हें डर रहता है कि हक़ लेने पर समाज उनको भला - बुरा बोलेगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर मंजू लता से साक्षात्कार लिया।मंजू लता ने बताया कि महिलाओं को जमीन पर हक़ होना चाहिए।जैसे पुरुष का जमीन पर हक़ होता है वैसे ही महिला का भी हक़ मिलना चाहिए।ये अपने पति से अपना हक़ लेना चाहती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर रिंकू से साक्षात्कार लिया।रिंकू ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार नही मिलना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर रिंकू से साक्षात्कार लिया।रिंकू ने बताया कि बेटी अपने पिता से जमीन में अधिकार मांगती है तो उसे बुरा समझा जाता है।ये अपनी बेटी को सम्पत्ति में हिस्सा नही देना चाहती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा देवी से हुई। पूजा देवी यह बताना चाहती है कि महिलायें भूमि पर अधिकार मांगने से हिचकिचाती हैं क्योंकि उनको जमीन में अधिकार मिलने को लेकर संदेह रहता है। वह अपनी बेटी को जमीन में अधिकार देंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर पूजा देवी से साक्षात्कार लिया।पूजा देवी ने बताया कि यदि महिला मायके में भूमि में अधिकार लेती है तो उन्हें बुरा समझा जाता है।लोगों की सोच होती है कि शादी के बाद लड़की का मायके में हिस्सा नही होता है। उसका हिस्सा ससुराल में होता है। पूजा देवी मायके में भूमि में अधिकार नही लेना चाहती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर विचार साझा किया।सलोनी ने बताया कि अपने परिवार को महिलाओं के अधिकार के प्रति जागरूक करना चाहिए।घर के सभी पुरुष महिलाओं के अधिकार के बारे में जानेंगे तो महिलाओं को अधिकार देना शुरू करेंगे। एक घर से सिलसिला शुरू होगा तो घर - घर यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।इस प्रकार पत्नी को अधिकार देने के प्रति समाज जागरूक होगा।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि यदि महिलाओं को जमीन का अधिकार नही मिलेगा तो महिलाओं को अपने क्षमता का उपयोग कर के अधिकार लेने की कोशिश करनी चाहिए।शिक्षित व्यक्ति,सरपंच और मुखिया से राय लेकर प्रयास करेगी।जरुरत के अनुसार क़ानूनी कार्यवाई करेगी ।