बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा कुमारी से हुई। पूजा कुमारी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलने से बहुत फायदा होता है। अधिकार मिलने से वह अपने बच्चों का पालन पोषण अच्छे से कर सकती हैं। लेकिन सास जमीन में अधिकार नहीं देना चाहती हैं । अगर जमीन में अधिकार लेना है तो उनसे लड़ाई कर के ही ले सकती हैं।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर पूजा कुमारी से साक्षात्कार लिया।पूजा कुमारी ने बताया कि महिलाएं खेती कर के आगे नही बढ़ सकती हैं। किसी के पास एक कट्ठा जमीन है,किसी के पास दो कट्ठा जमीन है और किसी के पास जमीन ही नही है। ऐसे में महिला दूसरे के खेत में मजदूरी कर के जीवन यापन कर रही है।ऐसे में आगे बढ़ना बहुत मुश्किल है। सरकार को महिलाओं के लिए सुरक्षित व्यवस्था करनी चाहिए।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर सत्या देवी से साक्षात्कार लिया।सत्या देवी ने बताया कि इनके दो लड़की और एक लड़का है। यदि लड़की सम्पत्ति में हिस्सा मांगेगी तो ये नही दे पाएंगी।खुद ये अपने मायके से खेत और बाड़ी नही मांगना चाहती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर सम्पतिया देवी से साक्षात्कार लिया।सम्पतिया देवी ने बताया कि ये खेती करती हैं।इनके पति घर और सम्पत्ति के बारे में कुछ नही कहते हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर अनीता देवी से साक्षात्कार लिया।अनीता देवी ने बताया कि आज के जमाने में बिना दहेज़ के शादी नही होता है।दहेज के बाद बेटी को जमीन में हिस्सा नही मिलना चाहिए।इनके पास जमीन नही है इसलिए ये बेटी को जमीन में हिस्सा नही दे पाएंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला के संडा पंचायत से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सरस्वती देवी से हुई ।सरस्वती देवी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को मायके में हिस्सा नहीं लेना चाहिए क्योंकि उनको दहेज देकर शादी कर दिया जाता है ।वह बेटी को जमीन में अधिकार नहीं देंगी ।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर अनीता देवी से साक्षात्कार लिया।अनीता देवी ने बताया कि सामाजिक संगठन में महिलाएं जागरूक नही हो रही हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर मंजू लता से साक्षात्कार लिया।मंजू लता ने बताया कि महिलाएं समाज के डर से अपना हक़ लेने में हिचकिचाती हैं। उन्हें डर रहता है कि हक़ लेने पर समाज उनको भला - बुरा बोलेगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर रिंकू से साक्षात्कार लिया।रिंकू ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार नही मिलना चाहिए
