बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर देवी कुमारी से साक्षात्कार लिया।देवी कुमारी ने बताया कि सरकार मदद करेगी तो जमीन महिलाओं के नाम हो पाएगा। सरकार को महिलाओं के लिए सोचना चाहिए और कार्य करना चाहिए। अभी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण है।इससे अधिक आरक्षण और जमीन में अधिकार दिलवाना चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर सुनीषा कुमारी से साक्षात्कार लिया।सुनीषा कुमारी ने बताया कि महिलाओं द्वारा जमीन का अधिकार माँगना उचित है। पुरुष के नाम जमीन रजिस्ट्री हो सकता है तो महिलाओं के नाम भी रजिस्ट्री होना चाहिए। यदि इनके पिता ख़ुशी से इनको जमीन देंगे तो ये जरूर लेंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रीत कुमारी से हुई। रीत कुमारी यह बताना चाहती हैं कि पति चाहेंगे तो इनके नाम से जमीन हो जायेगा लेकिन वह नहीं चाहते हैं। पुरुष के नाम से जमीन रहेगा तो वह इनके नाम से जमीन जरूर करते
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जुली से हुई। जुली यह बताना चाहती हैं कि वह खेती बाड़ी करती हैं। इससे उनका आर्थिक स्थिति बदल रहा है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता देवी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार लेने के लिए जागरूक होना चाहिए तभी उनको अधिकार मिलेगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा कुमारी से हुई। पूजा कुमारी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलने से बहुत फायदा होता है। अधिकार मिलने से वह अपने बच्चों का पालन पोषण अच्छे से कर सकती हैं। लेकिन सास जमीन में अधिकार नहीं देना चाहती हैं । अगर जमीन में अधिकार लेना है तो उनसे लड़ाई कर के ही ले सकती हैं।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर पूजा कुमारी से साक्षात्कार लिया।पूजा कुमारी ने बताया कि महिलाएं खेती कर के आगे नही बढ़ सकती हैं। किसी के पास एक कट्ठा जमीन है,किसी के पास दो कट्ठा जमीन है और किसी के पास जमीन ही नही है। ऐसे में महिला दूसरे के खेत में मजदूरी कर के जीवन यापन कर रही है।ऐसे में आगे बढ़ना बहुत मुश्किल है। सरकार को महिलाओं के लिए सुरक्षित व्यवस्था करनी चाहिए।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर अनीता देवी से साक्षात्कार लिया।अनीता देवी ने बताया कि बिहार में सरकार को महिलाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करवाना चाहिए।पशुपालन से लाभ नही होता है।रोजगार मिलने पर महिला और उनके बच्चे सुरक्षित होंगे।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर सम्पतिया देवी से साक्षात्कार लिया।सम्पतिया देवी ने बताया कि लड़का और लड़की में भेदभाव नही करना चाहिए। इन्होने अपने बेटा और बेटी के लिए एक जैसा भोजन और शिक्षा की व्यवस्था किया है।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर सत्या देवी से साक्षात्कार लिया।सत्या देवी ने बताया कि इनके दो लड़की और एक लड़का है। यदि लड़की सम्पत्ति में हिस्सा मांगेगी तो ये नही दे पाएंगी।खुद ये अपने मायके से खेत और बाड़ी नही मांगना चाहती हैं
