बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत खोदागंज गांव से तपन कुमार ने मोबाइल वाणी माध्यम से जुनेद आलम से बातचीत की। बातचीत में जुनेद आलम ने बताया उन्होंने उन्होंने कोविड वैक्सीन का तीनो डोज लगवा लिये है। साथ ही उनका कहना है कोविड वैक्सीन से जुड़ी सारी अफवाहें गलत हैं। कोविड वैक्सीन काफी लाभदायक है सभी को वैक्सीन लगवाना चाहिए

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत मोहम्मद नगर नामक गांव में मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता तपन कुमार ने ग्रामीण सादिक अनवर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बात किया। उन्होंने कहा की वो अपना वैक्सीन का पूरा डोज लगवा लिए है और उन्हें वैक्सीन लगवाने के बाद किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है। आग्गे बता रहे है कि वे सभी लोगों को आग्रह करते हैं कि वे जल्द से जल्द अपना वैक्सीन लगवाए क्योंकि वैक्सीन काफी लाभदायक है।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज से टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर अनगिनत गड्ढे हैं। कालीकरण पूरी तरह उखड़ चुका है। दोनीं प्रखंडों को सीधे तौर पर जोड़ने वाली यह सड़क बदहाली के दौर से गुजर रही है। बहादुरगंज से भाटाबाड़ी के रास्ते गुजरने वाली इस सड़क पर कई जगहों पर कालीकरण पूरी तरह उखड़ गई हैं। कंक्रीट के इधर- उधर बिखरने के कारण सड़क पर गड्ढों की भरमार हो गई है। खासकर बहादुरगंज से बैसा, जुरैल चौक से कुली तक सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस सड़क पर ऑटो ही आवाजाही का मुख्य साधन है। ऑटो चालकों व बाइक सवारों को भी ऐसे जर्जर सड़क पर आवागमन करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क जर्जर होने के कारण आए दिन वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।अब लोगों सड़क के नवनिर्माण की मांग कर रहे हैं।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत दलबारी नामक गाँव मे सड़क का हाल हुआ है बेहाल वहीं ग्रामिणो का यह कहना है कि सड़क का यह हाल पिछले 2 सालों से है लेकिन सड़क का मरहमत न हो पाने के वजह से धीरे-धीरे सड़क और जर्जर हो रहा है वहाँ के ग्रामिणो ने यह भी बताया कि आधी सड़क कटी हुई है जिससे 1 बड़ी वाहन आने पर सड़क में जाम की भी समस्या आ जाती है जिससे वहाँ के ग्रामीण है काफी परेशान कर रहे है सड़क सही कराने की मांग।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से मोबाइल वाणी संवाददाता शुभम जानकारी दे रहे हैं की बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदनगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में सरकार के सात निश्चय योजना के तहत लगे हर घर शुद्ध पेयजल पूरी तरीके से विफल नजर आ रही है। लोगों को तकरीबन 3 महीनों से शुद्ध पेयजल नहीं प्राप्त हो पा रहा है जिसमें संचालक एवं ठेकेदार की लापरवाही नजर आ रही है जिससे आक्रोशित लोगों से जल्द प्लांट को ठीक कर शुद्ध पेयजल को हर घर तक पहुंचाने की मांग की है |

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से तपन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बहादुरगंज प्रखंड निवासी रोहित सिन्हा से कोविड वैक्सीन विषय पर साक्षात्कार लिया।रोहित सिन्हा ने बताया कि इन्होने अपना वैक्सीन का तीनों डोज लगवा लिया है और इनको कोई दिक्कत नही हुई। कोविड वैक्सीन से जुड़ी सभी अफवाहें गलत है

बहादुरगंज बाजार से एनएच-327 ई फसादी चौक तक जाने वाली बागीपथ बीते एक दशक से जर्जर स्थिति में है। जिसमें राहगीरों को आवाजाही काफी मुश्किल एवं जोखिम भरा हो गया है।ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क मरम्मती की कई बार गुहार लगाई गयी है। वर्तमान समय में सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि भारी वाहन तो दूर मोटरसाइकिल से आवाजाही करना किसी जोखिम से कम नहीं है।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत चिकाबारी आदिवासी टोला नामक गाँव मे पिछले 6 दिनों से नल जल अभियान के तहत नही दे रहे है शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामिणो का यह कहना है कि ऐसी समस्या आय दिन आती रहती है कभी-कभी तो महीने भर भी शुद्ध पेयजल नही देता है कभी गंदा पानी देता है जिससे वहाँ के ग्रामिणो को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या हो रही है वहाँ के ग्रामिण कर रहे है शुद्ध पेयजल नियमानुसार देने की मांग।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत चिकाबारी नामक गांव में सड़क का हाल हुआ है बेहाल वहाँ के ग्रामीणों का यह कहना है कि सड़क बनने के कुछ ही समय बाद सड़क का हाल धीरे-धीरे ऐसा होने लगा लेकिन सड़क कर्मचारियों ने सही समय पर ध्यान नहीं दिया और सही नही कराया गया जिससे वहां के ग्रामीणों को सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है जिससे वहां के ग्रामीण कर रहे हैं सड़क सही कराने की मांग।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत नारियलवाड़ी नामक गांव में तपन कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से ग्रामीण बाबुल सिन्हा से कोविड वैक्सीन पर जुड़ी अफवाहो पर साक्षात्कार लिया। बाबुल सिन्हा ने बताया कि इन्होने अपना वैक्सीन का पूरा डोज लगवा लिया है। अफवाहों पर ध्यान नही देना चाहिए एवं सभी को कोविड का वैक्सीन लगवाना चाहिए