बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत विगत पांच वर्षों से रहमतपुर और सुहिया के पास कटी सड़क आज तक नहीं जुड़ने से लोगों के लिये आवागमन की भारी समस्या उत्पन्न कर दिया है।लोग बेहतर कनेक्टिविटी के लिये प्रशासन से कटी हुई सड़क में पूल निर्माण या मिट्टी करण की मांग कर रहे हैं।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत नारियलबारी गाँव से तपन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया गांव में कल दिनांक 12/11/2022 को बिजली ठीक करने के दौरान बिजली मिस्त्री समसाद आलम बुरी तरह झुलस गए थे। जिसके कारण कल से नारियलबारी गाँव मे बिजली नही था जिस कारण ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही थी लेकिन आज बिजली की समस्या ठीक होने से ग्रामीण काफी खुश हैं ।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत खरसेल से डाबर जाने वाली मुख्य सड़क का हाल हुआ है बेहाल वहां के ग्रामीणों से बात करने पर पता चला कि भारी वाहन चलने के कारण सड़क पर धीरे-धीरे गड्ढे होने लगे थे लेकिन मरम्मत ना हो पाने से गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं जिस कारण वहाँ के ग्रामिणो को सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है ग्रामिण है काफी परेशान कर रहे है जल्द से जल्द सड़क सही करने की मांग।

नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड संख्या 07 अंतर्गत हरिनगर, रहमतनगर, मिल्लत नगर सहित अन्य जगहों पर इन दिनों गंदगी का अंबार लगा रहता है। जिसके प्रति नगर प्रशासन उदासीन है। वार्ड के विभिन्न स्थलों पर कचरा बदबू फैला रहा है तथा बीमारी को निमंत्रण दे रहा है। हालांकि नगर की साफ-सफाई की जिम्मेवारी नगर प्रशासन द्वारा एनजीओ को दिया गया है। जिसमें लाखों रुपए प्रति महीने का खर्च नगर प्रशासन को चुकाना पड़ता है।वार्ड के लोग मांग कर रहे हैं कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया जाए।

बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या- 01 बिरनिया में पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब रहने से बिज़ली उपभोक्ताओं को हो रही हैं काफी परेशानी, बिज़ली विभाग से जल्द नए ट्रांसफार्मर लगाने की ग्रामीणों ने की मांग।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत कटहलबाड़ी हाट नामक जगह में सड़क का हाल हो गया है बेहाल वहाँ के ग्रामिणो का यह कहना है कि ये सड़क पिछले 1 सालों से खराब है आधी सड़क बरसात के दिनों में ढ़ह गयी हक़ी जिस कारण वहाँ के ग्रामिणो को सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है ग्रामिण कर रहे है सड़क सही कराने की मांग।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत चुनिमारी नामक गांव में मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता तपन कुमार ने जाकर वहां के ग्रामीण रवि सिन्हा जी से मिलकर कोविड वैक्सीन पर जुड़ी अफवाहो पर उनसे उनकी राय जानी और साथ ही उन्होंने अपना वैक्सीन का पूरा डोज लगवाए है या नहीं लगवाए हैं यह भी जाना और वे लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति क्या कहना चाहते हैं इन बातों को भी जाना जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने कोविड वैक्सीन का तीनो डोज लगवा लिये है और उन्होंने सारी अफवाहो को गलत बताया और सभी को वैक्सीन लगाने के लिए आग्रह किया और यह भी बताया कि वह सभी को भी बताते है कि कोविड वैक्सीन काफी लाभदायक है।

बहादुरगंज प्रखंड के लौचा पंचायत अंतर्गत वोचागाड़ी जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क पर स्थित पुल व सड़क 2017 के भीषण बाढ़ से जर्जर गई थी, स्थानीय लोगों बताते हैं कि सरक व पुल का पुनर्निर्माण अब तक नहीं हो सका ग्रामीण कार्य विभाग और सरकार की नाकामी और लापरवाही है। लोग मांग कर रहे हैं जल से जल्द सड़क का नव निर्माण हो।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत महम्मदनगर नामक गाँव मे पिछले सात दिनों से ग्रामिणो को नही मिल पा रहा है नल जल योजना के अंतर्गत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामिणो से मिलने पर यह पता चला कि वहाँ निरंतर ऐसी समस्या आती रहती है कभी-कभी तो बारह तेरह दिनों तक भी शुद्ध पेयजल नही मिल पाता है जिससे वहां के ग्रामिणो को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या हो रही है ग्रामिण है काफी परेशान, कर रहे है नियमानुसार शुद्ध पेयजल देने की मांग।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत खोदागंज से महम्मदनगर जाने वाली मुख्य सड़क का हाल हुआ है बेहाल वहां के ग्रामीणों का यह कहना है कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से सड़क पर चलने में काफी समस्या हो रही है यह समस्या पिछले 1 साल से है,1 साल पहले सड़क पर धीरे-धीरे गड्ढे होने लगे थे लेकिन मरम्मत नहीं होने के कारण धीरे-धीरे सड़क और जर्जर होने लगा है जिससे वहाँ ग्रामीणों को सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है वहां के ग्रामीण कर रहे हैं सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग।