बिहार राज्य के किशनगंज जिला से धीरज सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दिघलबैंक बहादुरगंज मुख्य सड़क से प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने वाली सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है। जिस कारण प्रखंड मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों को रोज परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने बताया कि दिघलबैंक मुख्य सड़क प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने के लिए करीब आधा किलोमीटर सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि सड़क पर पिच तो दूर एक भी कंक्रीट नजर नहीं आ रहा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क का नवनिर्माण हो।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता तपन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत किया गया ग्रामिणो द्वारा बैठक,बैठक का विषय कोविड वैक्सीन पर जुड़ी अफवाह और लोग कोविड वैक्सीन को लेकर क्या सोच रहे हैं इन बातों पर थी जिसमें मुख्य रुप से वहां के ग्रामीण अनवर अली और मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता तपन कुमार ने वहां के ग्रामीणों को एक जगह पर मिलाकर कोविड वैक्सीन पर चल रही अफवाहो पर ग्रामीणों से चर्चा की और ग्रामीण कोविड वैक्सीन को लेकर क्या सोचते हैं इन्हें भी जाना कई कई ग्रामीण अभी तक कोविड वैक्सीन नही लगवाए थे उन ग्रामीणों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया और मोबाइल वाली ऐप में कोविड वैक्सीन पर चल रही अफवाहो में लोगों की राय सुनायी जिसमें वे लोग यह बताएं कि हमें पहले लगता था यह सारी अफवाहे सही है अब हमें लगता है यह गलत है हम अब जल्दी अपना कोविड वैक्सीन लगाएंगे।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत कसीबारी नामक गाँव मे पक्की सड़क न होने से वहाँ के ग्रामिणो को सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है वहाँ के ग्रामिणो का यह कहना है कि उनके यहाँ काफी समय से पक्की सड़क नही है जिससे बरसात में पानी लगने से पूरे साल भर सड़क पर पानी जमाव रहता है जिससे वहां के ग्रामिण कर रहे है सड़क सही कराने की मांग।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत दरनिया नामक गांव में पिछले 12 दिनों से नहीं आ रहा है नल जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल वहां के ग्रामीणों का यह कहना है कि ऐसी समस्या उनके यहां प्राय आती रहती है कभी पाइप फटने के कारण तो कभी नल में कचरा आ जाने के कारण जिससे वहां के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या हो रही है वहाँ के ग्रामीण कर रहे हैं नियमानुसार शुद्ध पेयजल देने की मांग।

आवश्यक सूचना बहादुरगंज बिजली विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार आप सभी बिजली उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि बहादुरगंज ग्रामीण में दोगाछी से महेशबाथना तक ट्री कटिंग का कार्य के लिए बिजली बाधित रहेगी । कार्य पूर्ण होते ही बिजली बहाल कर दी जाएगी कृपया धैर्य बनाए रखें। धन्यवाद ।

बहादुरगंज प्रखंड में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पंचायतो में लाखों की लागत से स्वास्थ्य भवन बनने के बावजूद विभागीय उदासीनता के बीच यह शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। जबकि सरकार वर्षों पहले हर पंचायत में स्वास्थ्य सेवा देने की घोषणा कर चुकी है। वहीं मशान गांव पंचायत के झींगाकाटा हाट में वर्षों पहले स्वास्थ्य भवन बनाया गया।शुरूआती दौर में एएनएम आकर दूर दराज से आए जरूरतमंद लोगों का ईलाज भी किया करती थी। लेकिन उसके स्थानांतरण के बाद अबतक विभागीय उदासीनता के बीच चिकित्सक तो दूर स्वास्थ्य कर्मियों का भी पदस्थापन नहीं किया गया। इस कारण लाखों के लागत से बना यह उप स्वास्थ्य केंद्र धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। लोगों की मांग है कि इस अस्पताल को सेवा में लाया जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत नारियलबारी नामक गांव में मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता तपन कुमार ने जाकर वहां के ग्रामीण दीपक कुमार जी से मिलकर कोविड वैक्सीन पर जुड़ी अफवाहो पर उनसे उनकी राय जानी और साथ ही उन्होंने अपना वैक्सीन का पूरा डोज लगवाए है या नहीं लगवाए हैं यह भी जाना और वे लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति क्या कहना चाहते हैं इन बातों को भी जाना जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने कोविड वैक्सीन का तीनो डोज लगवा लिये है और उन्होंने सारी अफवाहो को गलत बताया और सभी को वैक्सीन लगाने के लिए आग्रह किया और यह भी बताया कि लोगो को कोविड वैक्सीन से डरने की कोई बात नही है कोविड वैक्सीन काफी लाभदायक है।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत नारियलबारी गांव में मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता तपन कुमार ने जाकर वहां के ग्रामीण नितेश कुमार जी से मिलकर कोविड वैक्सीन पर जुड़ी अफवाहो पर उनसे उनकी राय जानी और साथ ही उन्होंने अपना वैक्सीन का पूरा डोज लगवाए है या नहीं लगवाए हैं यह भी जाना और वे लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति क्या कहना चाहते हैं इन बातों को भी जाना जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने कोविड वैक्सीन का दो डोज लगवा लिये है और तीसरा डोज का समय पूरा नही हुआ है समय पूरा होने के बाद लगवा लेंगे और उन्होंने सारी अफवाहो को गलत बताया और सभी को वैक्सीन लगाने के लिए आग्रह किया उन्होंने यह भी बताया कि वैक्सीन काफी लाभदायक है सभी को लगवाना चाहिए खास करके बुजुर्ग को।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत डाबर नामक गाँव मे रहमान अली के घर मे पिछले एक महीने से नही आ रहा है नल जल योजना के अंतर्गत शुद्ध पेयजल रहमान अली जी का यह कहना है कि एक महीने पहले हमारे घर ने नल जल योजना का नल टूट गया है लेकिन ठीक न होने से नल जल योजना का शुद्ध पेयजल नही आ रहा है जिस कारण रहमान अली जी को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या हो रही है जिस कारण रहमान अली जी कर रहे है नल को ठीक कराने की मांग।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिला परिषद सदस्य खोशो देवी ने दिनेश फ्यूल सेंटर एल आर पी चौक परिसर में दर्जनों छोटे छोटे बच्चों के बीच कलम और चाकलेट वितरण किए। इस दौरान जिप सदस्य श्रीमती देवी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का हौसला बढ़ता है। इस दौरान शिक्षक दिनेश कुमार मांझी भी उपस्थित थे।