बिहार राज्य के किशनगंज जिला से सामुदायिक संवाददाता धीरज सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बहादुरगंज प्रखंड के गुवाबारी पंचायत के वार्ड नंबर 05 के निवासी महेश कुमार जी से कोरोना वैक्सीन के विषय को लेकर बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने कोविड के तीनों डोज को ले लिया है इससे उनको कोई परेशानी नहीं हुई है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया है
बिहार राज्य के बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 स्थित नेशनल हाईवे गुआबाड़ी से पत्तिमिल होते हुए बहादुरगंज- किशनगंज सड़क को जोड़ने वाली सड़क पर कल्वर्ट टूटा हुआ जिस कारण कल्वर्ट आवाजाही के लिए बाधक है। हालांकि कल्वर्ट के दोनों छोर पर पीसीसी ढलाई रोड है। बावजूद भारी वाहन तो दूर एक छोटी कार की आवाजाही भी बंद हो गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द कन्वर्ट का निर्माण हो।
बहादुरगंज प्रखंड के समेसर पंचायत के अंतर्गत समेसर हाट, तकिया, झाटीबाडी व विलासी में सरकारी चार-चार स्टेट बोरिंग रहने के बावजूद कुव्यवस्था के कारण सभी बंद पड़ा है। यह स्टेट बोरिंग शोधा की वस्तु बनकर रह गया है। स्थानीय किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द यह स्टेट बोरिंग चालू है।
किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत बिरनिया नामक गाँव मे सड़क का हाल हुआ है बेहाल वहाँ के ग्रामिणो से मिलने पर यह पता चला कि यह समस्या उनके यहाँ यह समस्या काफी समय से है लेकिन मरहमत न हो पाने के वजह से यह समस्या बढ़ती जा रही है जिससे वहाँ के ग्रामिणो को सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है ग्रामिण है काफी परेशान कर रहे है जल्द से जल्द सड़क सही कराने की मांग।
मैं बिहार राज्य से धीरज सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बहादुरगंज प्रखंड के गुवाबारी पंचायत के वार्ड नंबर 2 के वरूण जी से गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन देने को लेकर बातचीत किया।इस दौरान उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं घबराना नहीं चाहिए बिना डरे वैक्सीन लेना चाहिए।
बिहार राज्य से धीरज सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बहादुरगंज प्रखंड के गुवाबारी पंचायत के वार्ड नंबर 7 के अजय जी से कोरोना से बचने के उपायों को लेकर बातचीत किया। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचने के लिए हमें मार्क्स पहनना चाहिए सैनिटाइजर का उपयोग करना चाहिए और निश्चित रूप से वैक्सीन से लेना चाहिए।
बिहार राज्य से धीरज सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बहादुरगंज प्रखंड के गुवाबारी पंचायत के वार्ड नंबर 02 के जुगल जी से कोरोना वैक्सीन के विषय को लेकर बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने कोविड के तीनों डोज को ले लिया है इससे उसको कोई परेशानी नहीं हुई।
किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत मोहम्मद नगर नामक गांव में मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता तपन कुमार ने जाकर वहां के ग्रामीण फिरोज आलम जी से मिलकर कोविड वैक्सीन पर जुड़ी अफवाहों पर उनसे उनकी राय जानी और साथ ही उन्होंने अपना वैक्सीन का कितना डोज लगवाये है यह भी जाना और वे लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति क्या कहना चाहते हैं यह भी जाना जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपना कोविड वैक्सीन का तीनो डोज लगवा लिए है और कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई और सभी लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने की भी सलाह दी।
बहादुरगंज से अमौर तक जाने पक्की सड़क स्टेट हाईवे की स्थिति जर्जर हो गई है। बहादुरगंज अमौर मुख्य पथ अंतर्गत कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोंथा से बरबट्टा तक सड़क काफी जर्जर हो गई है। इस सड़क की स्तिथि काफी दयनीय हो गई है। कोचाधामन प्रखंड के सोंथा बरबट्टा तक सड़क कई जगहों पर गड्ढे में तब्दील हो गया है, जिससे इस सड़क पर आवागमन करने में लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस सड़क का जल्द से जल्द मरम्मती कार्य किया जाए।
किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत दलबारी नामक गाँव मैं मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता तपन कुमार ने जाकर वहां के ग्रामीण शिवलाल कुमार जी से मिलकर कोविड वैक्सीन पर जुड़ी अफवाहो पर उनसे उनकी राय जानी और साथ ही उन्होंने अपना वैक्सीन लगवाया या नही लगवाया यह भी जाना और वे लोगो को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए क्या कहना चाहते है यह भी जाना जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने कोविड वैक्सीन का तीनो डोज लगवा लिए है और कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नही हुई और सभी को वैक्सीन लगवाने की भी सलाह दी।
