बहादुरगंज बाजार से एनएच-327 ई फसादी चौक तक जाने वाली बागीपथ बीते एक दशक से जर्जर स्थिति में है। जिसमें राहगीरों को आवाजाही काफी मुश्किल एवं जोखिम भरा हो गया है।ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क मरम्मती की कई बार गुहार लगाई गयी है। वर्तमान समय में सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि भारी वाहन तो दूर मोटरसाइकिल से आवाजाही करना किसी जोखिम से कम नहीं है।