बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड के अंतर्गत मजकूरी पंचायत के वार्ड नंबर 1 के पास मुख्यमंत्री सड़क में बहुत ज्यादा पानी जम चूका है। सड़क में जमे पानी पर राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचादामन प्रखंड से अबू बकर ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि मचकुरी पंचायत के वार्ड नंबर पांच में दो घंटे से लाइट नही आ रहा है । लाइट जल्दी आना चाहिए
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत सरकपारा के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन
किशनगंज जिले में भी टिश्यू कल्चर केला की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय विभाग ने लिया है।उद्यान निदेशालय ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन व मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत क्षेत्र विस्तार योजना के तहत जिले में टिश्यू कल्चर केला की खेती का लक्ष्य तय कर दिया है। जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 120 हेक्टेयर व मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत 10 हेक्टेयर सहित कुल 130 हेक्टेयर में टिश्यू कल्चर केला की खेती का लक्ष्य निर्धारित है।
कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के पाटकोई पंचायत अंतर्गत घूरनाकोलोसोनी से कालोसोनी खोचाबारी तक जानेवाले सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे सड़क पर चलना लोगों के लिए परेशानी भरा हो रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि तीन साल भी नहीं हुए सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी।
Transcript Unavailable.
दिघलबैंक प्रखंड में अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष जैद अजीज सहित 8 अन्य पंचायतों के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि ने बीपीआरओ दिघलबैंक को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर 16 से 31 अगस्त तक प्रथम चरण में हड़ताल और कार्यों का बहिष्कार करने कि योजना पर चलते हुए दिघलबैंक प्रखंड के मुखिया संघ ने भी यह निर्णय लिया है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
