दिघलबैंक प्रखंड में अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष जैद अजीज सहित 8 अन्य पंचायतों के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि ने बीपीआरओ दिघलबैंक को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर 16 से 31 अगस्त तक प्रथम चरण में हड़ताल और कार्यों का बहिष्कार करने कि योजना पर चलते हुए दिघलबैंक प्रखंड के मुखिया संघ ने भी यह निर्णय लिया है।