किशनगंज जिले में भी टिश्यू कल्चर केला की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय विभाग ने लिया है।उद्यान निदेशालय ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन व मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत क्षेत्र विस्तार योजना के तहत जिले में टिश्यू कल्चर केला की खेती का लक्ष्य तय कर दिया है। जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 120 हेक्टेयर व मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत 10 हेक्टेयर सहित कुल 130 हेक्टेयर में टिश्यू कल्चर केला की खेती का लक्ष्य निर्धारित है।
