पूर्णिया विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, पदाधिकारी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि महात्मा गांधी जयन्ती के अवसर पर विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं इसके क्षेत्रान्तर्गत सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में दिनांक 02.10.2023 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त अवकाश अवधि में पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं कार्यक्रमानुसार संचालित होगी।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत कुट्टी पंचायत के हिम्मतनगर में नाला की बहुत ही खराब स्थिति है जिससे ग्रामीण को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और वातावरण में भी बहुत ही प्रभाव पड़ता है इसलिए ग्रामीणों का कहना है कि नाला का जल्द से जल्द मरम्मती किया जाए।

"स्वच्छता ही सेवा" के मंत्र के साथ एमजीएम,किशनगंज के स्टूडेंट्स ने कॉलेज और परिसर के समीप चलाया स्वच्छता अभियान

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के नरकली हाट स्तिथ सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मति का कार्य किया जाए।

कोचाधामन प्रखंड के मजकूरी पंचायत भवन में जनसंवाद बैठक का हुआ आयोजन

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत टिटिहा गांव में पिछले 4 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

बहादुरगंज:12वी बटालियन एसएसबी SSB के जवानों द्वारा बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय भाटाबारी में "मेरी माटी मेरा देश" अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया/ कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य खोशी देवी, भाजपा नेता किशल्य सिन्हा सहित

फैज़ भाई से पूछे गए सवाल राजीव की डायरी के तहत

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कुट्टी पंचायत के फुलवारी वार्ड संख्या 06 में मुखिया द्वारा पेवर ब्लॉक का कार्य कराये जाने पर सभी ग्रामीण ने मुखिया का आभार प्रकट किया।

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत नया टोला के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन