बिहार राज्य के किशनगंज जिले कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बिशनपुर पंचायत के डहुआबाड़ी वार्ड संख्या 09 मे नाला का बहुत ही खराब स्थिति है ग्राम वासी ने किया जल्द नाला साफ सफाई का माँग किया

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बड़ीजान पंचायत के रुहिया मुख्य सड़क से बबलू के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के वार्ड नo 08 मज़कुरी में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

किशनगंज जिले में हर घर नल का जल योजना से संबंधित शिकायत के लिए टॉल फ्री नंबर जारी किया गया है। 18001231121 नंबर पर कॉल करने पर विभाग की ओर से संबंधित गड़बड़ी दूर किया जाएगा। अगर आपके मोहल्ले में नल-जल से संबंधित परेशानी हो तो आप इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

कोचाधामन के मजकुरी पंचायत के मनरेगा भवन में जनसंवाद कार्यक्रम, मे सभी विभागीय अधिकारी जनता से होंगे रुबरु, 30 सितंबर 10 बजे जनसंवाद कार्यक्रम का होगा आगाज, माननीय मुखिया, सरपंच समिति पंच,सभी वार्ड सदस्य,सभी सेविका, सभी आशा, जीविका ग्राम पंचायत मजकुरी सभी सम्मानित जनता पहुंचे धन्यवाद आप का मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के हल्दिखोरा पंचायत अंतर्गत भोरा वार्ड नo 01 मैं पिछले 8 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मुबारक वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत भगाल पंचायत के हाटगाछी के ग्रामीणों ने नाला मरमती की माँग किया था आज से नाला मरमती शुरू हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत दांती के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत अलता गांव में पिछले 4 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।