बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के चिकनी मुख्य सड़क से हमीद के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इजहार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत सुन्दरबारी के ग्रामीणों ने पुल से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द पुल बनवाने का दिया आश्वासन।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के अपने निज आवास किशनगंज में कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन के चारघरिया चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान 10 लीटर विदेशी बीयर किया बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा, कटिहार के गेराबाड़ी का रहने वाला है खन्ना यादव कुमार, पुलिस ने किशनगंज न्यायिक हिरासत में भेजा

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत तेघरिया पंचायत के वार्ड नo 04 बहिचाकुट्टी में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलोंमें शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

किशनगंज जिले कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने निज आवास बिरवा में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।

कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत हल्दिखोड़ा पंचायत के भोरा वार्ड संख्या 02 मे नाला का बहुत ही खराब स्थिति है ग्राम वासी ने किया जल्द नाला साफ सफाई का माँग किया

कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर जागीर बस्ती से हल्दीखोरा हाट तक जानेवाली पक्की सड़क की स्तिथि काफी जर्जर हो गई है। लगभग 05 वर्ष पहले बने इस सड़क की स्तिथि काफी खराब है।बिशनपुर जागीर बस्ती से खरसान टोली होते हुए हल्दीखोरा हाट क जानेवाली यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कोचाधामन प्रखंड के बलिया पंचायत अंतर्गत कदमगाछी वार्ड नo 02 मैं पिछले 6 दिन सौलर स्ट्रीट लाइट खराब है ग्रामीणों ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य को दी पर वार्ड सदस्य ने कुछ ध्यान नहीं दिया सभी ग्रामीण ने किया लाइट को ठीक करने की माँग।

कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के बाघमारा वार्ड संख्या 06 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग।