बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड के बगलबारी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 07 के चरैया महादलित टोला में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है । चारैया गाँव मे लगभग दो दर्जन से अधिक परिवार के सैकड़ों लोग रहते है। गाँव के लोग कई तरह की सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं । स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि चरैया महादलित टोला में नाले की कमी है जिस कारण गंदा पानी का जमाव होता है और गंदा पानी यत्र तत्र बहता है।
कोचाधामन प्रखंड के हल्दिखोड़ा पंचायत अंतर्गत भेरभरिया वार्ड नo 02 मैं पिछले 5 दिन सौलर स्ट्रीट लाइट खराब है ग्रामीणों ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य को दी पर वार्ड सदस्य ने कुछ ध्यान नहीं दिया सभी ग्रामीण ने किया लाइट को ठीक करने की माँग।
कोचाधामन प्रखंड के मज़कुरी पंचायत अन्तर्गत वार्ड नo 07 पोखरिया मैं पिछले 4 दिन से नल जल बन था। आज से नल जल द्वारा पेयजल शुरू किया गया है सभी ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत गरगाँव पंचायत के नरकली मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के वार्ड नo 02 लायतोर में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत दांती के ग्रामीणों ने नदी कटाओ से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बाँध बनवाने का दिया आश्वासन।
किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत बगलबाड़ी के ग्रामीणों ने समुदायक सौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द सौचालय बनवाने का दिया आस्वासन।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के टेना गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है
बिहार राज्य के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत भगाल पंचायत के शाहनगरा वार्ड संख्या 01 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत पुनास गांव में पिछले 5 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
