कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर वार्ड संख्या 02 में मुखिया द्वारा पेवर ब्लॉक का कार्य कराये जाने पर सभी ग्रामीण ने मुखिया का आभार प्रकट किया।

किशनगंज जिले कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने निज आवास बिरवा में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।

कोचाधामन प्रखंड के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से ढाई दशक पूर्व सरकार के लघु सिंचाई विभाग की ओर से प्रखंड के डेरामारी पंचायत के मोहरमारी गांव में लगाए गए नलकूप (स्टेट बोरिंग ) बंद पड़ा है। बदहाल अवस्था में पड़ा यह नलकूप उद्धारक की तलाश में है। किसानों की खे तक पानी पहुंचाने के मकसद से सरकार की ओर से लगाई गई नलकूप बंद एवं बेकार पड़े रहने से किसानों में मायूसी है।

कोचाधामन प्रखंड के बगलबाड़ी पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र बगलबाड़ी हादसे को दावत दे रहा है। भवन की हालत काफी जर्जर है। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों को हमेशा एक भय बना रहता है। इसके बाद भी जान जोखिम में डालकर स्वास्थ्य कर्मी अपना काम करने को विवश हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि तीन दशक पूर्व बनी यह भवन जीर्णोद्धार की तलाश में है।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत आलमनगर गांव में पिछले 3 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत कोचाधामन के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन।

किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत बलिया के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आस्वासन।

कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के जीवनपुर वार्ड संख्या 06 मे नाला का बहुत ही खराब स्थिति है ग्राम वासी ने किया जल्द नाला साफ सफाई का माँग किया

कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर वार्ड संख्या 01 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग