कोचाधामन प्रखंड के बगलबाड़ी पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र बगलबाड़ी हादसे को दावत दे रहा है। भवन की हालत काफी जर्जर है। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों को हमेशा एक भय बना रहता है। इसके बाद भी जान जोखिम में डालकर स्वास्थ्य कर्मी अपना काम करने को विवश हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि तीन दशक पूर्व बनी यह भवन जीर्णोद्धार की तलाश में है।