Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत वरगाँव के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन

किशनगंज के युवक की मौत की खबर सुनते ही एक्शन में आए किशनगंज डीएम तुषार सिंगला के निर्देश के बाद सुबह अंधेरे ही प्रभारी आपदा पदाधिकारी और एसडीएम पहुंचे सपटिया बिशनपुर,रेल हादसे के मृतक अबू जैद के परिजनों को डीएम का सुनाया संवेदना संदेश साथ ही किशनगंज जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सरकारी सहायता का दिलाया भरोसा

ये दृश्य नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड संख्या–04 का है। इस सड़क का मरम्मत कार्य बीते मंगलवार को पूर्ण रूप से किया गया। 1.5km सड़क बनाने में सिर्फ और सिर्फ 2 दिन लगें है वो भी एक मसीन के द्वारा, बिना लाइट के रौशनी में देर रात तक कार्य किया किया गया । जैसा की आप तस्वीर में देख पा रहे हैं सड़क के बीचों–बीच ये गड्ढा किसी बड़े वाहन या जेसीबी द्वारा उखाड़ा नही गया है बल्कि मोटरसाइकिल बाइक द्वारा डिस्क ब्रेक मारने के वजह से हुआ है, इससे आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं की किस प्रकार जनता के आंख में धूल झोंक कर रोड बनाने के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाया गया है। अनुमानित तौर पर कहा जा रहा है की इस सड़क का टिकाव मुश्किल से 2 वर्ष भी नही है। एमएलए अंजार नईमी साहब अगर वाकई में आप बहादुरगंज विधानसभा को विकासशील बनाना चाहते हैं तो आपसे अनुरोध है इस प्रकार विकास न करवाएं, और न ही टेंडर किसी ऐसे लोगों के हाथ में दें जिसका काम सिर्फ अपना रोटी सेकना हो।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बीरपुर पंचायत के डोरिया जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।

ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले अबू जेद के परिवार को मिलेगी हर तरह की मदद- डीएम किशनगंज बक्सर के रघुनाथपुर ट्रेन हादसे में किशनगंज के युवक की मौत पर जिला प्रशासन ने बेहद संवेदनशीलता दिखाई है। डीएम तुषार सिंगला ने हादसे पर दुख जताया है और एसडीएम के साथ साथ जिला आपदा पदाधिकारी को पीड़ित परिवार से सम्पर्क स्थापित कर हरसम्भव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस बाबत आपदा पदाधिकारी जफर आलम और एसडीएम लतीफुर्रह्मान अंसारी ने अहले सुबह सपटिया बिशनपुर पहुंच कर अबू जेद के परिवार का दुख बांटने की कोशिश की है। इस दौरान दोनों अधिकारी ने परिवार को हर तरह की मदद पहुंचाने का भरोसा भी दिया है।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत हिम्मतनगर पंचायत के वार्ड नo 05 पिपला में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.