ये दृश्य नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड संख्या–04 का है। इस सड़क का मरम्मत कार्य बीते मंगलवार को पूर्ण रूप से किया गया। 1.5km सड़क बनाने में सिर्फ और सिर्फ 2 दिन लगें है वो भी एक मसीन के द्वारा, बिना लाइट के रौशनी में देर रात तक कार्य किया किया गया । जैसा की आप तस्वीर में देख पा रहे हैं सड़क के बीचों–बीच ये गड्ढा किसी बड़े वाहन या जेसीबी द्वारा उखाड़ा नही गया है बल्कि मोटरसाइकिल बाइक द्वारा डिस्क ब्रेक मारने के वजह से हुआ है, इससे आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं की किस प्रकार जनता के आंख में धूल झोंक कर रोड बनाने के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाया गया है। अनुमानित तौर पर कहा जा रहा है की इस सड़क का टिकाव मुश्किल से 2 वर्ष भी नही है। एमएलए अंजार नईमी साहब अगर वाकई में आप बहादुरगंज विधानसभा को विकासशील बनाना चाहते हैं तो आपसे अनुरोध है इस प्रकार विकास न करवाएं, और न ही टेंडर किसी ऐसे लोगों के हाथ में दें जिसका काम सिर्फ अपना रोटी सेकना हो।
